
CUET UG 2024: खुशखबरी! इस साल एडमिशन चाहने वाले छात्रों को मिला ये फायदा
AajTak
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट 2024 (CUET UG 2024) के लिए जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, उनके लिए जरूरी खबर है. अब छात्रों के पास विषय चयन करते वक्त दो और ऑप्शन होंगे. ध्यान रखें आज आवेदन करने का आखिरी मौका है.
CUET Two New Subjects: सीयूईटी के जरिये देश की टॉप यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है. अब छात्रों के पास विषय चयन करते वक्त दो और ऑप्शन होंगे. नेशनल टेस्टिंग ऐजंसी ने सीयूईटी 2024 में फैशन अध्ययन (Fashion Studies) और पर्यटन (Tourism) विषयों को जोड़ दिया है. एग्जाम देने से पहले स्टूडेंट्स को विषय का चयन करना होता है ताकि छात्र की च्वॉइस के आधार पर कॉलेज दिया जा सके.
आज आवेदन की आखिरी तारीख
अगर आप 12वीं के बाद अपने ग्रेजुएशन कोर्स में फैशन स्टडीज और टूरिज्म के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो यह विषय फॉर्म भरते वक्त चुन सकते हैं. इसी के साथ बता दें कि आज यानी 26 जनवरी को सीयूईटी 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है. जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है उनके पास आज रात 11 बजकर 50 मिनट तक का समय है.
How to Register for CUET UG 2024: यहां देखें तरीका स्टेप 1: सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर, ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें. स्टेप 4: जनरेट हुए क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करें. स्टेप 5: अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें. स्टेप 6: एप्लीकेशन फॉर्म का पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.
क्या है एग्जाम और रिजल्ट की तारीख?
एनटीए ने CUET यूजी और पीजी 2024 परीक्षा की एग्जाम डेट्स पहले ही जारी कर दी हैं. सीयूईटी पीजी एग्जाम 11 मार्च से 18 मार्च 2024 तक आयोजिक किए गए थे और सीयूईटी यूजी एग्जाम 15 से 31 मई 2024 के बीच आयोजित किए जाएंगे. रिजल्ट की बात करें तो सीयूईटी यूजी रिजल्ट एग्जाम खत्म होने के तीन सप्ताह के भीतर जारी किए जा सकते हैं. एंट्रेंस एग्जाम के सिटी इंटीमेशन स्लिप (CUET UG City Intimation Slip 2024) 30 अप्रैल 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी कर दिए जाएंगे. एंट्रेंस एग्जाम 13 विभिन्न भाषाओ में आयोजित किया जाएगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











