
CUET UG 2024: आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जानें कब होगा एग्जाम?
AajTak
CUET UG 2024 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी 2024) के लिए आवेदन विंडो आज रात 11 बजकर 50 मिनट पर बंद कर दी जाएगी. जिन लोगों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं.
CUET UG 2024 Late Date to Apply: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2024) के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि आज यानी कि 26 मार्च 2024 है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा ये विडों रात 11 बजकर 50 मिनट पर बंद कर दी जाएगी. जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे Exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जा सकते हैं और अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 01 से 03 अप्रैल 2024 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी. तीन अप्रैल की रात 11 बजकर 50 मिनट तक छात्र अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं.
How to Register for CUET UG 2024: यहां देखें तरीकास्टेप 1: सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.स्टेप 2: होमपेज पर ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें (जल्द एक्टिव होगा). स्टेप 3: मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.स्टेप 4: जेनरेट हुए क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करें.स्टेप 5: अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें.स्टेप 6: एप्लिकेशन फॉर्म का पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.
क्या है एग्जाम और रिजल्ट की तारीख?
एनटीए ने CUET यूजी और पीजी 2024 परीक्षा की एग्जाम डेट्स पहले ही जारी कर दी हैं. सीयूईटी पीजी एग्जाम 11 मार्च से 18 मार्च 2024 तक आयोजित किए गए थे और सीयूईटी यूजी एग्जाम 15 से 31 मई 2024 के बीच आयोजित किए जाएंगे. रिजल्ट की बात करें तो सीयूईटी यूजी रिजल्ट एग्जाम खत्म होने के तीन सप्ताह के भीतर जारी किए जा सकते हैं. एंट्रेंस एग्जाम के सिटी इंटीमेशन स्लिप (CUET UG City Intimation Slip 2024) 30 अप्रैल 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी कर दिए जाएंगे. एंट्रेंस एग्जाम 13 विभिन्न भाषाओ में आयोजित किया जाएगा.
CUET-UG देश भर के किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय या राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों सहित अन्य संस्थानों में एडमिशन पाने के इच्छुक छात्रों को सिंगल-विंडो का मौका देता है, जिसकी शुरुआत साल 2022 में हुई थी. इस परीक्षा में बदलाव करते हुए एनटीए ने घोषणा की है कि एंट्रेंस एग्जाम हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी. कुछ विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और अन्य के लिए पेन-एंड-पेपर मोड में एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











