
CUET PG 2026 के लिए शुरू हुए आवेदन, दिए गए लिंक से जल्द करें अप्लाई
AajTak
CUET PG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द इसके लिए अप्लाई करें. उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक की मदद से डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने CUET PG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक से भी डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तिथि 14 जनवरी, 2026 है.
वहीं, 18 से 20 जनवरी तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. ये परीक्षा कुल 292 शहरों में मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी.
अप्लाई करने के लिए क्या है योग्यता?
इसमें वहीं उम्मीदावार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने ग्रेजुएशन पूरी कर ली हो. वहीं, जो अभ्यर्थी इस समय ग्रेजुएशन के लास्ट ईयर में हैं, वो भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस परीक्षा में बैठने के लिए कोई ऐज लीमिट नहीं है.
https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/
आवेदन शुरू होने की तारीख-14 दिसंबर 2025 आवेदन की अंतिम तारीख- 14 जनवरी 2026 फीस जमा करने की आखिरी तारीख-14 जनवरी 2026 करेक्शन के लिए तारीख-18 से 20 जनवरी 2026

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.










