
CUET: दिल्ली के उम्मीदवार 17-18 मई की परीक्षा के लिए डाउनलोड करें अपडेटेड एडमिट कार्ड, NTA ने दिए ये निर्देश
AajTak
अधिसूचना में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने 15 मई, 2024 को शाम 5 बजे के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किए हैं, उन्हें दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट कैंडिडेट्स (CUET-UG) को 17 और 18 मई की परीक्षाओं के लिए अपडेटेड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अलर्ट किया है. यह दिल्ली सेंटर के उम्मीदवारों के लिए है. छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट -https://exams.nta.ac.in/CUETUG/ से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा.
अधिसूचना के बयान में एनटीए द्वारा कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने 15 मई को शाम 5 बजे के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किए हैं, उन्हें उन्हें फिर से डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है. साथ ही यह भी याद रखना महत्वपूर्ण है कि 21, 22 और 24 मई को आयोजित होने वाले CUET UG के लिए एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप अलग से जारी किए जाएंगे.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या विवरण में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार 011-40759000 पर NTA हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं या cuet- ug@nta.ac.in पर NTA को लिख सकते हैं. बता दें कि CUET UG का आयोजन 15 से 24 मई के बीच लगभग 13.48 लाख उम्मीदवारों के लिए भारत के बाहर 26 शहरों सहित 380 शहरों में कई परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. 15 से 18 मई के बीच की परीक्षाएं पेन-पेपर मोड में होंगी, जबकि 24 मई तक की शेष परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी.
बता दें कि 15 मई से देशभर में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. करीबन 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने सीयूईटी के लिए रजिस्ट्रेंशन कराया है. इस साल परीक्षाओं का आयोजन 15 मई से लेकर 29 मई तक किया जा रहा है, परीक्षा के पहले दिन 75 प्रतिशत से भी ज्यादा कैंडिडेट्स उपस्थित हुए हैं. आज (16 मई) को चार शिफ्ट में इकोनॉमिक्स, हिंदी, फिजिक्स और मैथ्य का पेपर लिया जा रहा है. ऐसे में टाइमिंग, गाइडलाइन्स, एग्जाम, सब्जेक्ट और एनटीए के नोटिफिकेशन चेक करने के लिए aajtak.in पर ताजा अपडेट पढ़ते रहें.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











