
CTET 2026 री-एग्जाम डेट का हुआ ऐलान, टेक्निकल कारणों से रद्द हुई थी परीक्षा
AajTak
CBSE ने फरवरी 2026 में सीटीईटी री-एग्जाम डेट का ऐलान कर दिया है. यह फैसला दो परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम रद्द होने के कारण लिया गया है.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उन उम्मीदवारों के लिए बेहद राहत भरा ऐलान किया है जो हाल में आयोजित हुए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के दौरान किन्हीं कारणों से परीक्षा नहीं दे पाए थे. बोर्ड ने ऑफिशियल नोटिस जारी कर बताया कि जिस भी परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम नहीं हुआ था, वहां के छात्रों के लिए री-एग्जाम का आयोजन किया जाएगा.
बोर्ड ने बताया है कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा दो केंद्रों पर रद्द हुई थी, उनके लिए नया सीटीईटी एडमिट कार्ड जल्द ही उनके लॉग-इन में उपलब्ध कराया जाएगा.
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
बता दें कि वैशाली (हाजीपुर) के सेंट जॉन अकादमी और लक्ष्य इंटरनेशनल अकादमी केंद्रों पर 7-8 फरवरी 2026 को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई थी. अब उन उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम का आयोजन 1 मार्च 2026 को किया जाएगा.
उम्मीदवारों को दी जाती है सलाह
परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें. हालांकि, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा. इस दौरान बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा की नई तारीख, रिपोर्टिंग समय समेत अन्य जरूरी निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. गलत अफवाहों पर ध्यान न दें. नोटिस में यह भी साफ कहा गया है कि सिर्फ वहीं, उम्मीदवार री-एग्जाम में शामिल होंगे, जिनका नाम अधिसूचना में शामिल है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












