
Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी को लेकर भारतीय युवाओं में क्रेज, सावधान! ये 8 खतरे भी हैं
AajTak
Cryptocurrency: अमीर हर कोई बनना चाहता है. लेकिन आज के दौर में युवाओं में अमीर बनने का ज्यादा क्रेज है. कुछ युवा जल्दी अमीर बनने के लिए शॉर्टकट रास्ते पर चल पड़ते हैं, और जोखिम को नजरअंदाज कर देते हैं. दरअसल, पिछले कुछ महीनों में युवाओं में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर क्रेज बढ़ा है.
अमीर हर कोई बनना चाहता है. लेकिन आज के दौर में युवाओं में अमीर बनने का ज्यादा क्रेज है. कुछ युवा जल्दी अमीर बनने के लिए शॉर्टकट रास्ते पर चल पड़ते हैं, और जोखिम को नजरअंदाज कर देते हैं. दरअसल, पिछले कुछ महीनों में युवाओं में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर क्रेज बढ़ा है. बीते दिनों क्रिप्टोकरेंसी ने जिस तेजी से निवेशकों को मालामाल किया है, उससे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बढ़ा है. इस साल अप्रैल में बिटक्वाइन का भाव तेजी से बढ़कर 65,000 डॉलर के करीब पहुंच गया था. फिलहाल गिरावट के बावजूद भाव 30,000 डॉलर के करीब चल रहा है. भारत में तेजी से युवा क्रिप्टोकरेंसी के पीछे भाग रहे हैं, इसकी वजह यह है कि इन्वेस्टमेंट का ड्यूरेशन काफी कम होता है, और रिटर्न खूब उम्मीद होती है. बिटक्वाइन में निवेश को लेकर गूगल में सर्च करने वालों की तादाद तेजी से बढ़ती जा रही है. लेकिन इसके जोखिम भी हैं. जिसके बारे में लोगों को पूरी जानकारी नहीं है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












