
Crypto Credit Card: दुनिया में पहली बार क्रिप्टो वाला क्रेडिट कार्ड लॉन्च, कर पाएंगे 'फ्री' में शॉपिंग!
AajTak
नेक्सो ने क्रिप्टो बैक्ड पेमेंट कार्ड के बारे में बताया कि अभी शुरुआत में यह चुनिंदा यूरोपीय देशों में उपलब्ध होगा. इस कार्ड में यूजर को बिटकॉइन (Bitcoin) जैसे डिजिटल एसेट को बिना बेचे खर्च करने की सुविधा देगा.
क्रिप्टो लेंडर कंपनी नेक्सो (Nexo) ने दुनिया का पहला क्रिप्टो बैक्ड पेमेंट-कार्ड (Crypto Backed Payment Card) लॉन्च करने के लिए ग्लोबल पेमेंट कंपनी मास्टरकार्ड (Mastercard) के साथ हाथ मिलाया है. यह पेमेंट-कार्ड आम क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की तरह ही काम करेगा और यूजर क्रिप्टो एसेट (Crypto Asset) को बिना लिक्विड किए शॉपिंग कर पाएंगे. इस कार्ड में कई शानदार फीचर्स होंगे, जिनमें एक लिमिट तक खर्च करने पर शून्य ब्याज शामिल है.
कोलैटरल की तरह यूज होंगे डिजिटल एसेट
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस डेवलपमेंट से पता चलता है कि अब डिजिटल एसेट मेनस्ट्रीम में ज्यादा एक्सेप्ट हो रहे हैं और इसी कारण पुराने फाइनेंशियल नेटवर्क ने क्रिप्टो जगत के साथ हाथ मिलाया है. नेक्सो ने क्रिप्टो बैक्ड पेमेंट कार्ड के बारे में बताया कि अभी शुरुआत में यह चुनिंदा यूरोपीय देशों में उपलब्ध होगा. इस कार्ड में यूजर को बिटकॉइन (Bitcoin) जैसे डिजिटल एसेट को बिना बेचे खर्च व शॉपिंग करने की सुविधा देगा. डिजिटल एसेट को कार्ड पर दिए जाने वाले क्रेडिट के लिए कोलैटरल की तरह यूज किया जाएगा.
90 फीसदी वैल्यू के बराबर क्रेडिट लाइन
ज्यादातर पारंपरिक क्रेडिट कार्ड अनसिक्योर्ड (Unsecured) होते हैं. उनके उलट नेक्सो के क्रिप्टो बैक्ड कार्ड में डिजिटल एसेट को बतौर सिक्योरिटी रखा जाएगा. नेक्सो ने कहा कि ये कार्ड दुनिया भर के उन 92 मिलियन मर्चेंट के यहां इस्तेमाल किए जा सकेंगे, जहां मास्टरकार्ड एक्सेप्ट होते हैं. ये कार्ड नेक्सो प्रोवाइडेड क्रिप्टो बैक्ड क्रेडिट लाइन (Credit Line) से लिंक्ड होंगे. ऐसे कार्ड के जरिए यूजर अपने क्रिप्टो एसेट की 90 फीसदी वैल्यू के बराबर खर्च कर पाएंगे.
इतना खर्च करने पर नहीं लगेगा ब्याज

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








