
CRPF कमांडेंट पर महिला अधिकारी ने लगाए चरित्र हनन के आरोप, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
कमांडेंट सुरेंद्र सिंह राणा के खिलाफ उधमपुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 509, 354 ए और 354 डी के तहत केस दर्ज किया है. सीआरपीएफ ने भी अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF के एक कमांडेंट के खिलाफ महिला अधिकारी ने चरित्र हनन के आरोप लगाए थे. असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात महिला अधिकारी के आरोप पर जम्मू कश्मीर की उधमपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी सीआरपीएफ की 187 बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह राणा को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक कमांडेंट सुरेंद्र सिंह राणा के खिलाफ उधमपुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 509, 354 ए और 354 डी के तहत केस दर्ज किया है. सीआरपीएफ ने भी अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल ने इस मामले की जांच के लिए आईजी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम भी गठित कर दी है.
बताया जाता है कि यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि कमांडेंट ने मेरा मानसिक और शारीरिक शोषण किया. कमांडेंट ने मुझे कागजों में तो रामबन स्थित कंपनी में तैनात कर रखा था लेकिन बटालियन मुख्यालय उधमपुर में ही कंपनी कमांडर मुख्यालय का चार्ज दिया. शिकायतकर्ता के मुताबिक तैनाती के कुछ समय बाद ही बटालियन में एक गुमनाम पत्र आया जिसे लेकर कमांडेंट से रिपोर्ट मांगी गई थी. उस पत्र में सरोज सिहाग और उनके पति सतीश सिहाग के मेस से रुपये लेने की बात थी. इनके खिलाफ तेल बेचने और क्षेत्रवाद फैलाने के भी आरोप थे.
शिकायतकर्ता के मुताबिक कमांडेंट ने उसे बताया था कि सरोज और सतीश सिहाग पर लगाए गए आरोप सही हैं और वे केवल बटालियन की इज्जत बचाने के लिए इनके पक्ष में जवाब दे रहे हैं. मैंने पक्ष में जवाब तैयार करने से इनकार कर दिया तब उन्होंने किसी और से रिपोर्ट लगवाई. सरोज सिहाग ने जवानों से पैसे मांगना बंद नहीं किया लेकिन इसमें उन्हें मेरी ईमानदारी की वजह से समस्या होने लगी.
महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि सिहाग दंपति ने पंजाब के रहने वाले तीसरे शख्स से कमांडेंट की पत्नी को फोन करवाकर उसके संबंध में उल्टी सीधी बातें कराईं और उसके खिलाफ भड़काया. महिला अधिकारी ने कमांडेंट पर भी कमांडेंट का चार्ज नहीं रहने के बावजूद सुविधाओं का उपयोग करने के आरोप लगाए हैं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








