
CrPC Section 80: वारंटी आरोपी के गिरफ्तार होने की प्रक्रिया बताती है सीआरपीसी 80
AajTak
सीआरपीसी (CrPC) की धारा 80 (Section 80) वारंटी शख्स की गिरफ्तारी (Arresting) होने की प्रक्रिया के संबंध में प्रावधान (Provision) करती है. चलिए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 80 इस बारे में क्या बताती है?
दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure) में इस तरह की कानूनी प्रक्रियाओं (Legal procedures) को परिभाषित (Defined) किया गया है, जिनका इस्तेमाल अदालती कार्यवाही (Court proceedings) और पुलिस प्रणाली में किया जाता है. इसी तरह से सीआरपीसी (CrPC) की धारा 80 (Section 80) वारंटी शख्स की गिरफ्तारी (Arresting) होने की प्रक्रिया के संबंध में प्रावधान (Provision) करती है. चलिए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 80 इस बारे में क्या बताती है?
सीआरपीसी की धारा 80 (CrPC Section 80) दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure) की धारा 80 (Section 80) के अनुसार, जब गिरफ्तारी के वारंट (Warrant of arrest) का निष्पादन (Execution) उस जिले से बाहर किया जाता है, जिसमें वह जारी किया गया था. तब गिरफ्तार (Arrest) किए गए व्यक्ति को, उस दशा के सिवाय जिसमें वह न्यायालय (Court) जिसने वह वारंट (Warrant) जारी किया गिरफ्तारी के स्थान से तीस किलोमीटर के अंदर है या उस कार्यपालक मजिस्ट्रेट (Executive magistrate) या जिला पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) या पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) से जिसकी अधिकारिता (Jurisdiction) की स्थानीय सीमाओं के अंदर गिरफ्तारी की गई थी, अधिक निकट है, या धारा 71 के अधीन प्रतिभूति ले ली गई है, ऐसे मजिस्ट्रेट (Magistrate) या जिला अधीक्षक या आयुक्त के समक्ष ले जाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें--- CrPC Section 79: अधिकारिता के बाहर पुलिस अधिकारी को निर्दिष्ट वारंट से जुड़ी है धारा 79
क्या है सीआरपीसी (CrPC) सीआरपीसी (CRPC) अंग्रेजी का शब्द है. जिसकी फुल फॉर्म Code of Criminal Procedure (कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर) होती है. इसे हिंदी में 'दंड प्रक्रिया संहिता' कहा जाता है. CrPC में 37 अध्याय (Chapter) हैं, जिनके अधीन कुल 484 धाराएं (Sections) मौजूद हैं. जब कोई अपराध होता है, तो हमेशा दो प्रक्रियाएं होती हैं, एक तो पुलिस अपराध (Crime) की जांच करने में अपनाती है, जो पीड़ित (Victim) से संबंधित होती है और दूसरी प्रक्रिया आरोपी (Accused) के संबंध में होती है. सीआरपीसी (CrPC) में इन प्रक्रियाओं का ब्योरा दिया गया है.
1974 में लागू हुई थी CrPC सीआरपीसी के लिए 1973 में कानून (Law) पारित किया गया था. इसके बाद 1 अप्रैल 1974 से दंड प्रक्रिया संहिता यानी सीआरपीसी (CrPC) देश में लागू हो गई थी. तब से अब तक CrPC में कई बार संशोधन (Amendment) भी किए गए है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










