
Crossbeats की नई स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फंक्शन के साथ लॉन्च, कीमत 4,999 रुपये
AajTak
Crossbeats ने भारत में अपनी एक नई स्मार्टवॉच Ignite S3 को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टवॉच में स्क्वायर शेप वाला डायल दिया गया है. इस वॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग और स्ट्रेस मॉनिटर जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है.
Crossbeats ने भारत में अपनी एक नई स्मार्टवॉच Ignite S3 को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टवॉच में स्क्वायर शेप वाला डायल दिया गया है. इस वॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग और स्ट्रेस मॉनिटर जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है. इसकी कीमत 5,000 रुपये से कम रखी गई है. Crossbeats Ignite S3 के नॉर्मल स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये और स्पोर्ट्स स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 5,499 रुपये रखी गई है. इस वॉच के लिए प्री-ऑर्डर की शुरुआत 30 अगस्त से कंपनी की वेबसाइट से होगी. बाद में इसे ऑफलाइन चैनल्स और Amazon पर उपलब्ध कराया जाएगा. इसे कार्बन ब्लैक, आइस सिल्वर, सी ग्रीन, स्पोर्टी ग्रीन, स्पोर्टी रेड और स्पोर्टी ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ग्राहक इस वॉच के साथ 1 साल की वारंटी भी मिलेगी.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











