
Crisis in Sri Lanka: जबरदस्त आर्थिक संकट के बीच भड़का जनविद्रोह, श्रीलंका में अब क्या होगा?
AajTak
शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के घर में घुस गए थे और पीएम का निजी घर फूंक डाला था. भीड़ ने तूफान की शक्ल ली जिसके आगे सारी सुरक्षा तहस नहस हो गई. राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को आवास छोड़कर भागना पड़ा. वहीं राष्ट्रपति भवन को भी जनता ने चारो तरफ से घेर लिया. भारी संख्या में भीड़ राष्ट्रपति भवन के अंदर भी घुस गई और उसपर कब्जा कर लिया. जबरदस्त आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में जनविद्रोह भड़क गया है. श्रीलंका में अब क्या होगा? देखिए ये रिपोर्ट.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











