
Crime News: बरेली में चोरों ने जमकर मचाया उत्पात, शोर मचाने पर 3 लोगों को मारी गोली
ABP News
Bareilly News: बरेली (Bareilly) बदमाशों ने 2 घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. तीसरे घर में घुसे बदमाशों ने घर के तीन सदस्यों को गोली मार दी. घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले में बदमाशों ने सीबीगंज थाना क्षेत्र के अटा कायस्थान गांव में जमकर उत्पात मचाया. यहां बदमाशों ने 2 घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया तो वहीं तीसरे घर में घुसे बदमाशों ने घर के तीन सदस्यों को गोली मार दी. बदमाशों की फायरिंग में घायल हुए लोगों को अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है.
बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात सीबीगंज थाना क्षेत्र के अटा कायस्थान गांव में बीती रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया. बदमाशों ने 2 घरों में घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने दोनों घरों से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चुरा ली. जिसके बाद बदमाश जब तीसरे घर में घुसे तो घर के लोगों को चोरो के आने का अहसास हो गया. इस दौरान घरवालों ने शोर मचा दिया, जिस वजह से बदमाशों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग में घर के तीन लोगों के छर्रे लग गए. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी.













