
Cricket Adda: क्रिकेट के लिए कितना उतार-चढ़ाव वाला रहा ये साल, देखें
AajTak
2021 अपने आखिरी पड़ाव पर खड़ा है और नया साल बाहें फैलाये सबका स्वागत कर रहा है. ये घड़ी है भविष्य के साथ साथ बीते साल पर भी नजर डालने की. इस साल कई मायनों में ख़ास रहा. कोरोना की दूसरी लहर ने जहां एक ओर जिंदगियां लीं, वहीं दूसरी ओर अपने जीवन से प्यार करना भी सिखाया. राजनीति, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और क्रिकेट, इन सभी क्षेत्रों ने इस साल नई ऊचाइयां देखीं तो कुछ हार का सामना भी किया. क्रिकेट की बात करें तो इस साल आईपीएल हुआ, टी-20 वर्ल्ड कप हुआ. भारत को वर्ल्ड कप में हार मिली लेकिन 8 टेस्ट सीरीज इंडियन क्रिकेट टीम ने जीती. इस साल हरभजन सिंह ने क्रिकेट से संन्यास भी लिया. देखें क्रिकेट अड्डा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












