
Cricket Adda: एशिया कप में भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को दी मात, सुपर-4 में बनाई जगह
AajTak
सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी (26 बॉल पर 68 रन) के दम पर भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को हराकर एशिया कप के सुपर-4 में जगह बना ली है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 का बड़ा स्कोर बनाया था. जवाब में हॉन्ग कॉन्ग इस टारगेट से काफी दूर ही रही. भारत ने इस मैच में 40 रनों से जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ भारत की सुपर-4 में जगह पक्की हुई. अब तय है कि भारतीय टीम अपनी ग्रुप में नंबर-1 पर रहेगी.
More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












