
Covishield: वैक्सीन की दोनों डोज के बीच गैप बढ़ाना खतरनाक? सरकार ने दी ये सफाई
AajTak
डॉक्टर एंथॉनी फाउची का कहना है कि वैक्सीन के बीच गैप बढ़ाने से लोगों में इंफेक्शन फैलने का खतरा अधिक होगा. फाउची के इस बयान के बाद शुक्रवार को केंद्र सरकार ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के चीफ मेडिकल एडवाइजर डॉक्टर एंथॉनी फाउची ने भारत में वैक्सीनेशन डोज के बीच गैप बढ़ाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फाउची का कहना है कि वैक्सीन के बीच गैप बढ़ाने से लोगों में इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ेगा. फाउची के इस बयान के बाद शुक्रवार को केंद्र सरकार ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. अंग्रेजी न्यूज चैनल एनडीटीवी से बातचीत में डॉ. फाउची ने कहा था, 'फाइजर जैसी mRNA वैक्सीन की दोनों डोज के बीच 3 हफ्तों का और मॉडर्ना की दोनों डोज के बीच चार हफ्तों का गैप होना जरूरी है. हमने हाल ही में देखा कि ब्रिटेन ने वैक्सीनेशन डोज के बीच गैप बढ़ा दिया है. हालांकि इससे लोगों में संक्रमण का खतरा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ सकता है. लोगों को सही समय पर वैक्सीनेट करना जरूरी है.' हालांकि फाउची ने ये भी माना की सप्लाई की दिक्कत होने पर अक्सर डोज के बीच गैप बढ़ाना जरूरी हो जाता है. इसके जवाब में नीति आयोग के मेंबर डॉ. वीके पॉल ने कहा, 'कोविशील्ड वैक्सीन के दोनों डोज के बीच अचानक गैप बढ़ने से लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. भारतीय परिदृश्य में वैक्सीन डोज के बीच गैप को कम करने के लिए वैज्ञानिक अध्ययनों की जरूरत है.' बता दें कि हाल में जारी कई रिपोर्ट्स ने वैक्सीन डोज के बीच गैप कम करने का समर्थन भी किया है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











