
CoviSelf टेस्टिंग किट का इंतजार होने वाला है खत्म, 15 मिनट में बताएगी कोरोना रिजल्ट, ये है कीमत
AajTak
माईलैब डिस्कवरी सॉल्युशंस ने ‘CoviSelf’ एंटीजन टेस्टिंग किट की कमर्शियल लॉन्चिंग कर दी है. इस किट की मदद से कोई भी व्यक्ति घर पर ही 15 मिनट के अंदर पता लगा सकता है कि उसे कोरोना है या नहीं, जानें कब, कहां और कितने में मिलेगी ये टेस्टिंग किट...
माईलैब डिस्कवरी सॉल्युशंस ने ‘CoviSelf’ एंटीजन टेस्टिंग किट लॉन्च की है. इसकी मदद से लोग घर पर ही खुद से 15 मिनट के भीतर पता कर सकेंगे कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं या नहीं. कंपनी एक-दो दिन में बाजार में इसकी आपूर्ति शुरू करने जा रही है और आप इसे आसानी से खरीद सकेंगे. मिलेगी मेडिकल शॉप पर कंपनी का कहना है कि दो से तीन दिन के भीतर ये सेल्फ-टेस्टिंग किट मेडिकल शॉप पर उपलब्ध हो जाएगी. कोई भी व्यक्ति इसे जाकर दवा की दुकान से खरीद सकता है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि देश के 95% पिनकोड पर ये टेस्टिंग किट उपलब्ध होगी. साथ ही उसकी योजना इसे सरकारी ई-मार्केटप्लेस GEM पर भी अवेलबल कराने की है. साथ ही ये ऑनलाइन भी खरीदी जा सकेगी. फ्लिपकार्ट से करें ऑनलाइन ऑर्डर कंपनी ने ‘CoviSelf’ की ऑनलाइन डिलिवरी के लिए Flipkart से साझेदारी की है. इसे वहां से ऑर्डर किया जा सकता है. फ्लिपकार्ट का कहना है कि इस टेस्ट किट की सुरक्षित डिलिवरी के लिए वह कॉन्टैक्टलेस पेमेंट को बढ़ावा देगी. साथ ही पूरी तरह से सैनिटाइज सप्लाई चेन का इस्तेमाल करेगी.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











