
Covid wave in India: कोरोना के 10 वैरिएंट भारत में मौजूद लेकिन नहीं मचेगी तबाही! वैज्ञानिकों ने दी राहत भरी खबर
AajTak
BF.7 Covid variant in india: भारत में कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब-वैरिएंट BF.7 के केस मिलने के बाद चिंताएं बढ़ गई हैं. नए वैरिएंट के कारण भारत में नई लहर की कितनी संभावना है, इस बारे में एक्सपर्ट और वैज्ञानिकों का क्या कहना है? इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Covid-19 cases in china: चीन में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और लाखों केस सामने आ रहे हैं. चीन की स्थिति को देखते हुए अन्य देशों की भी चिंताएं बढ़ गई हैं. चीन में तबाही मचा रहा ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट BF.7 पूरी दुनिया के लिए परेशानी का विषय बन गया है और भारत में भी इसके केस मिल चुके हैं. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने भारत में किसी भी स्थिति से उबरने के लिए उचित तैयारियां पूरी कर ली हैं. टेस्टिंग, बूस्टर डोज और विदेश से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बनाए गए निर्देशों को फॉलो किया जा रहा है.
क्या बीएफ.7 सब वैरिएंट से देश में अगली कोविड लहर की संभावना है. भारत में बढ़ते हुए BF.7 वैरिएंट के मामलों पर वैज्ञानिकों और एक्सपर्ट के क्या मत हैं? आइए जानते हैं...समान जेनेटिक्स वाला वैरिएंट फरवरी 2021 से है मौजूद कैलिफोर्निया स्थित स्क्रिप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के आंकड़ों के अनुसार, चीन में मौजूदा कोविड केस बढ़ाने वाला BF.7 वैरिएंट जैसे जेनेटिक्स वाला वैरिएंट फरवरी 2021 के बाद से लगभग 90 देशों में सामने आ चुका है और यह ओमिक्रॉन के बीए.5 सब-वैरिएंट ग्रुप का हिस्सा है. विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में इसका बहुत अधिक प्रभाव होने की संभावना नहीं है क्योंकि भारत की अधिकांश आबादी के पास डबल इम्यूनिटी है, नेचुरल इम्यूनिटी और वैक्सीन से डेवलप हुई इम्यूनिटी.भारत में मौजूद हैं 10 वैरिएंट: वायरोलॉजिस्ट डॉ. गगनदीप कांग वायरोलॉजिस्ट डॉ. गगनदीप कांग (Dr Gagandeep Kang) के मुताबिक,"वर्तमान में भारत में कोविड के 10 वैरिएंट हैं और इसके बावजूद भी कोरोना के मामलों में वृद्धि नहीं हो रही है. BF.7 सब-वैरिएंट भारत के लिए नया नहीं है. हमने पिछले कुछ समय में ओमिक्रॉन के विभिन्न सब-वैरिएंट के कारण कोई भी बड़ी लहर नहीं देखी है इसलिए कहा जा सकता है कि बीएफ.7 भी खतरनाक नहीं होगी."
उन्होंने कहा, चीन में कोरोना के नए मामले, लक्षण और उनका जोखिम भारत की अपेक्षा अलग है. चीन में बुजुर्ग और जिन लोगों को बूस्टर डोज नहीं लगी है, वे लोग अधिक संक्रमित हो रहे हैं. वहां के लोगों में नेचुरल इम्यूनिटी बहुत कम है." डॉ. गगनदीप ने कहा, चीन में अभी एक सब-वैरिएंट के कारण इतने मामले बढ़ रहे हैं जो वैक्सीनेशन के बावजूद भी लोगों को संक्रमित कर रहा है. बीएफ.7 के कारण भारत में कोविड के लक्षणों में बदलाव देखे जाने की उम्मीद बहुत कम है. अगर कोई इस वैरिएंट से संक्रमित होता है तो उसे हल्के फ्लू जैसे लक्षण दिखेंगे जिसमें बुखार भी शामिल हो सकता है. संक्रमित होने के बाद आराम करके और पेरासिटामोल से घर पर ही आसानी से इलाज किया जा सकता है.
डॉक्टर गगनदीप ने बताया, भारत में बीएफ.7 के चार मामलों में से किसी को भी अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं हुई. यह वायरस श्वास नली के ऊपरी हिस्से (Upper respiratory tract) को अपनी चपेट में ले रहा है और वहीं डेल्टा वैरिएंट श्वसन तंत्र के निचले हिस्से (Lower respiratory tract) को संक्रमित कर रहा था. हालांकि यह लहर सर्दियों के मौसम में हो रही है जिस समय अन्य वायरस भी एक्टिव हो जाते हैं. यह कोविड के प्रभाव को बढ़ा सकते हैं." डॉ. गगनदीप आगे कहा, “भारत में बूस्टर डोज बुजुर्गों को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बचाएंगे. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि एमआरएनए वैक्सीन (mRNA vaccine) अधिक प्रभावी होगी क्योंकि इस तरह की वैक्सीन (पुणे में जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स द्वारा बनाई हुई वैक्सीन) को पहले ही आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मिल चुकी है और इसे अगले साल बूस्टर प्रोग्राम में भी पेश किया जा सकता है. वहीं कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि एमआरएनए वैक्सीन को इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है उसे कोविड के खिलाफ इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तत्काल लागू करना चाहिए.”पहले भी झेल चुके हैं ओमिक्रॉन वैरिएंट की लहर: डॉ. राकेश मिश्रा बैंगलोर स्थित टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक्स एंड सोसाइटी के डायरेक्टर डॉ. राकेश मिश्रा (Dr. Rakesh Mishra) ने कोरोनोवायरस के BF.7 सब-वैरिएंट के बारे में आशंकाओं को दूर करते हुए कहा, "BF.7 ओमिक्रॉन का एक सब-वैरिएंट है और भारतीय आबादी को इस बारे में अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी सभी को फेस मास्क पहनना चाहिए और अनावश्यक भीड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए. अधिकांश भारतीयों ने हाइब्रिड इम्युनिटी डेवलप कर ली है जिसका मतलब है कि लोगों को वैक्सीन के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी विकसित हो गई है. जिससे वे नेचुरल और कोविड-19 संक्रमण से बचे हुए हैं. डॉ. मिश्रा ने चीन की स्थिति पर कहा, "चीन के लोगों में नेचुरल इम्यूनिटी काफी कम है और वहां पर अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है इसलिए वहां पर लोग अधिक संक्रमित हो रहे हैं. यंगस्टर्स को अभी कोई समस्या नहीं हुई है लेकिन बुजुर्ग लोग जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है, उन लोगों को यह तेजी से संक्रमित कर रहा है. माना कि चीन में कोविड के मामले काफी अधिक बढ़ रहे हैं लेकिन ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि चीन में भारत की तरह अन्य लहरें नहीं आई थीं. यह ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है. यह ओमिक्रॉन से ही मिलता-जुलता है. दोनों में कोई अधिक अंतर नहीं है. हममें से अधिकतर लोग ओमिक्रॉन वेव से गुजर चुके हैं इसलिए किसी को अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है."

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








