
Covid In India: देश में 24 घंटे में कोविड के 2,527 नए केस, IIT-मद्रास में फिर 25 नए संक्रमित मिले
AajTak
Covid In India: देश में कोविड केस लगातार बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना से जहां 33 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2,527 नए केस मिले हैं. वहीं आईआईटी मद्रास में कोरोना के 25 नए मरीज सामने आए हैं.
Covid In India: देश में कोविड संक्रमण फिर से पैर पसारने लगा है. बता दें कि बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 2,527 नए केस मिले हैं. जबकि 33 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई. बता दें कि भारत में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,30,54,952 हो गया है. जबकि कोविड से अब तक 5,22,149 लोगों की मौत हो चुकी है.
वहीं IIT मद्रास में कोरोना के 25 नए मरीज सामने आए हैं. बता दें कि शुक्रवार को आईआईटी में पढ़ने वाले 18 स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित मिले थे. लेकिन अब 25 और संक्रमित मिलने के बाद कोरोना के कुल केसों की संख्या 55 हो गई है.
स्वास्थ्य सचिव डॉ. जे राधाकृष्णन ने कहा कि जितने लोग संक्रमित मिले हैं, उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं. जबकि एक या दो लोगों को बुखार है. अब तक 1420 नमूनों का परीक्षण किया गया. इनमें से 55 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. तमिलनाडु में अब तक 'XE' वैरिएंट का कोई भी मरीज नहीं मिला है
जानकारी के मुताबिक मंडागिनी छात्रावास में 13 राज्यों से आए फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट यहीं रह रहे हैं. आशंका है कि इन्हीं छात्रों में से किसी एक के जरिए संक्रमण फैला है. लिहाजा छात्रावास में रहने वाले सभी स्टूडेंट्स की कोविड-19 की जांच कराई जा रही है.
दिल्ली में भी बढ़ रहे संक्रमण के केस
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 1042 मामले सामने आए थे. दो लोगों की मौत हुई थी. राजधानी में पॉजिटिविटी रेट भी चार फीसदी से ज्यादा चल रहा है. हालांकि दिल्ली सरकार कह रही है कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं, लेकिन बढ़ते मामलों ने राजधानी में पाबंदियों का दौर फिर शुरू कर दिया है. मेट्रो और सार्वजनिक जगहों पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है, ना पहनने पर 500 रुपये के जुर्माने का भी ऐलान किया गया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








