Covid-19 Pandemic: बढते कोविड मामलों के बीच जर्मनी के स्वास्थय मंत्री की चेतावनी, कहा- Jabbed, Cured Or Dead
ABP News
Covid-19 Pandemic: जर्मनी ने चेतावनी दी है कि आईसीयू क्षमता लगभग पूरी हो चुकी है और कुछ मरीजों को दूसरे क्लीनिकों में भी भेजना पड़ रहा है
Covid Wave In Europe: यूरोप में बढ़ते Covid-19 मामलों के बीच सोमवार को जर्मनी के नागरिकों को उनके स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कठोर चेतावनी दी गई. स्वास्थय मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा," इस साल सर्दियों के अंत तक जर्मनी में स्थिति यह होगी कि या तो व्यक्ति ने टीका लगवाया होगा, या वह कोविड-19 से मुक्त हो चुका होगा या फिर उसकी मौत होगी.” देश में सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमण के 30,000 से ज्यादा नये मामले सामने आए हैं. यह पिछले सप्ताह आए नए मामलों के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत ज्यादा है. आशंका है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या इस सप्ताह 1,00,000 को पार कर जाएगी.
अस्पतालों ने चेतावनी दी है कि आईसीयू की क्षमता लगभग पूरी हो चुकी है और कुछ मरीजों को दूसरे क्लीनिकों में भी भेजना पड़ रहा है. स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पाह्न ने जर्मनी के नागरिकों से अनुरोध किया कि वे टीकाकरण कराएं, अगर उन्होंने टीके की पहली डोज छह महीने पहले ली है तो वे बूस्टर डोज लें, ताकि गंभीर बीमारी का खतरा दूर हो सके. चांसलर एंजेला मर्केल ने चेतावनी देते हुए कहा कि वर्तमान में लगे हुए कोविड प्रतिबंध पर्याप्त नहीं हैं. जर्मन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, “हमारे पास हर 12 दिन में लगभग दोगुने कोविड संक्रमण मामले आ रहे हैं."

ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल








