
Covid-19: भारत में खतरनाक हुआ कोरोना का डबल म्यूटेंट, सरकार ने कही ये बात
AajTak
भारत में कोरोना के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं. भारत की दूसरी लहर के लिए UK वेरिएंट और कुछ हद तक डबल म्यूटेंट जिम्मेदार माना जा रहा था. UK वेरिएंट को ज्यादा संक्रामक कहा जा रहा था लेकिन अब सरकार डबल म्यूटेंट को ही तबाही की मुख्य वजह बता रही है.
भारत में कोरोना के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं. भारत की दूसरी लहर के लिए UK वेरिएंट और कुछ हद तक डबल म्यूटेंट को जिम्मेदार माना जा रहा था. UK वेरिएंट को ज्यादा संक्रामक कहा जा रहा था लेकिन अब सरकार ने कहा है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर में मच रही तबाही के पीछे डबल म्यूटेंट ही जिम्मेदार हो सकता है. सरकार का कहना है कि UK वेरिएंट को बहुत ज्यादा संक्रामक और कोरोना के गंभीर लक्षण पैदा करने के लिए जाना जाता है लेकिन अब पूरे देश में इस वेरिएंट के मामलों में गिरावट देखी जा रही है. UK वेरिएंट से संक्रमित होने वालों की संख्या में कमी है लेकिन भारत के लोकल डबल म्यूटेंट वेरिएंट B.1.617 से संक्रमित होने वालों की संख्या में तेजी से उछाल आ रहा है. सबसे पहले ये वेरिएंट महाराष्ट्र में पाया गया था.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












