
Coronavirus updates: कोरोना की रफ्तार तेज, महाराष्ट्र-पंजाब-केरल समेत कई राज्यों में संकट गंभीर
AajTak
देश में कोरोना का कहर कम होता नहीं दिख रहा है. कई राज्यों में कोविड 19 की वजह से पाबंदियां लगा दी गई हैं. वहीं, कुछ राज्य लॉकडाउन की तैयारी में हैं. कोरोना का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र पर टूटा है.
देश में कोरोना का कहर कम होता नहीं दिख रहा है. कई राज्यों में कोविड 19 की वजह से पाबंदियां लगा दी गई हैं. वहीं, कुछ राज्य लॉकडाउन की तैयारी में हैं. कोरोना का सबसे ज्यादाद कहर महाराष्ट्र पर टूटा है. हालांकि, महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार पर बीते कुछ दिनों की तुलना में लगाम लगी है. लेकिन तब भी महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में करीब 28 हजार नए केस आए हैं. जबकि कोरोना के चलते 139 लोगों की मौत हुई है. अकेले मुंबई में कोरोना के 4,760 नए मामले आए हैं. आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को राज्य में 27,918 नए मामले दर्ज किए गए. राज्य में किसी एक दिन में सर्वाधिक मामले दो दिन पहले सामने आए थे, जब 40,414 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. महाराष्ट्र में जांच की संख्या घटी महाराष्ट्र में नए मामलों की संख्या में कमी संभवत: कम संख्या में जांच किए जाने के चलते आई है. मंगलवार को 1,29,876 नमूनों की जांच की गई, जबकि एक दिन पहले 1,36,848 नमूनों की जांच की गई थी. संक्रमण से और 139 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 54,422 पहुंच गई. महाराष्ट्र में मंगलवार को कुल 23,820 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इस तरह, इस रोग से उबरने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 23,77,127 हो गई है. वहीं, महाराष्ट्र में अभी 3,40,542 उपचाराधीन मरीज हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









