
Corona XE variant Symptoms: कोरोना के नए वैरिएंट XE का फैला खौफ, जानें लक्षण
AajTak
COVID-19 XE Variant: कोरोना का नया वैरिएंट XE ओमिक्रॉन के 2 सब लीनेज BA.1 और BA.2 का रीकॉम्बिनेंट स्ट्रेन है. WHO ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि नया म्यूटेंट वैरिएंट XE ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक हो सकता है. नेशनल हेल्थ सर्विस ने कोरोना के नए लक्षण (New Corona symptoms) में 9 नए लक्षणों को शामिल किया है, जिनसे सतर्क रहने की जरूरत है.
कोरोना महामारी को 2 साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन समय के साथ इसके नए-नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं. कुछ समय पहले ओमिक्रॉन, फिर BA.2 और अब XE वैरिएंट ने स्वास्थ्य विभागों की चिंता बढ़ा दी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी इस नए वैरिएंट XE की पुष्टि कर चुका है. XE और कप्पा वैरिएंट के केस मुंबई में भी मिलने की बात सामने आ रही है. हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसका खंडन किया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा सबूत कोरोना के नए XE वैरिएंट के पाए जाने की पुष्टि नहीं करते. अभी इस बारे में और जांच किए जाने की जरूरत है.
डेटा के मुताबिक कोरोना वायरस का एक नया म्यूटेंट वैरिएंट XE, ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक हो सकता है. XE ओमिक्रॉन के 2 सब लीनेज BA.1 और BA.2 का रीकॉम्बिनेंट स्ट्रेन है. वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि ये वैरिएंट कितना खतरनाक होगा. कोविड के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं और यह जानना बहुत जरूरी है कि ये लक्षण क्या हैं ताकि संक्रमण की गंभीरता से बचा जा सके.
जहां कई लोगों पर कोरोना वायरस का हल्का प्रभाव पड़ता है. वहीं, कुछ लोगों पर इसका गंभीर असर देखने मिलता है. कोरोना के नए वैरिएंट XE के कुछ खास लक्षण सामने आए हैं.
NHS ने शामिल किए ये नए लक्षण
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XE के पैशेंट के लक्षणों के बारे में रिपोर्ट सामने आई है. अगर किसी को भी ये लक्षण नजर आते हैं, तो उसे तुरंत एक्सपर्ट से मिलना चाहिए और जांच करानी चाहिए. कोरोना के लक्षणों में शामिल हैं:
अगर किसी को तेज बुखार है, लगातार खांसी चल रही है और गंध-स्वाद में कमी देखी जा रही है, उसे कोविड हो सकता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











