
Corona virus: लखनऊ में महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट
AajTak
उत्तर प्रदेश की राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 20 हो गई है. मंगलवार को कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल की महिला डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गई. इसके बाद पूरे अस्पताल को सैनिटाइज किया गया है.
उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं. लखनऊ में एक महिला डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गई, जो पिछले कई दिनों से सर्दी जुकाम की शिकार थी. इसके बाद उसने अपनी जांच कराई. कोरोना पॉजिटिव आई महिला कानपुर रोड स्थित अस्पताल में डॉक्टर है. महिला समेत लखनऊ में कोरोना के तकरीबन 20 सक्रिय मरीज हैं.
जानकारी के मुताबिक, कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल की महिला डॉक्टर ने कोरोना की शंका पर जांच कराई गई तो पाया गया कि वह पॉजिटिव है. हालांकि यह जांच एंटीजेंट कराई गई है, जिसके आधार पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट आने के बाद ओपीडी को सैनिटाइज कर दिया गया है. कोविड-19 का कड़ाई से पालन किया जा रहा है.
चिकित्सा अधीक्षक अजय शंकर त्रिपाठी के मुताबिक, महिला डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ओपीडी सेनेटाइज कर दिया गया है हालांकि नए वैरियंट के बारे में सभी डॉक्टरों को नोटिफिकेशन दे दिया गया है. अब महिला डॉक्टर का RT-PCR टेस्ट कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट जल्द आ सकती है.
नोएडा के 3 स्कूल के 15 बच्चे पॉजिटिव
इससे पहले नोएडा के तीन प्राइवेट स्कूल में 15 बच्चे और तीन टीचर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है. सीएमओ की तरफ से अपील की गई है कि लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें और मास्क लगाएं. इन स्कूलों में ऑफलाइन क्लास बंद कर ऑनलाइन शुरू कर दी गई हैं.
11 अप्रैल को नोएडा सेक्टर 40 के खेतान पब्लिक स्कूल में एक साथ कोरोना के 13 मामले सामने आए, जिसमें बच्चों के साथ 3 टीचर संक्रमित थे. इतने सारे मामलों को देखते हुए स्कूल मैनेजमेंट ने फिलहाल स्कूल को बंद कर दिया है. स्कूल प्रबंधन ने ऑफलाइन पढ़ाई पर रोक लगा दी है. जिले में कुल 24 घंटे में 20 कोरोना संक्रमित मिले थे.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








