Corona Vaccine: 75% वैक्सीन पर 10 देशों का कब्जा, 130 देशों को नहीं मिली एक भी डोज: UN
AajTak
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय बैठक में UN प्रमुख ने कहा कि 130 देशों को वैक्सीन की एक डोज भी नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि इस नाजुक समय में पूरी दुनिया के सामने वैक्सीन का समान वितरण सबसे बड़ी नैतिक परीक्षा है.
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए पूरी दुनिया में लोगों को वैक्सीन देने का काम जारी है. जिन देशों में वैक्सीन नहीं बन रही है वो दूसरे देशों से मंगाकर वैक्सीनेशन अभियान चला रहे हैं. हालांकि UN प्रमुख का कहना है कि वैक्सीन का ये वितरण सही तरीके से नहीं किया जा रहा है. वैक्सीन के अनुचित वितरण की आलोचना करते हुए एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि 75 फीसद वैक्सीनेशन सिर्फ 10 देशों में ही हुआ है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय बैठक में गुटेरेस ने कहा कि 130 देशों को वैक्सीन की एक डोज भी नहीं मिली है. उन्होंने कहा, 'इस नाजुक समय में पूरी दुनिया के सामने वैक्सीन का समान वितरण सबसे बड़ी नैतिक परीक्षा है.' गुटेरेस ने निष्पक्ष तरीके से वैक्सीन वितरण सुनिश्चित करने के लिए तत्काल वैश्विक टीकाकरण योजना लाने की जरूरत बताई. इसमें वैज्ञानिकों, वैक्सीन निर्माताओं और फंड देने वालों को शामिल करने की सलाह दी गई है ताकि जल्द से जल्द हर देश के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके.
भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











