
Corona Vaccine: कोरोनाकाल में मदद के लिए आगे आया अमेरिका, कोवैक्स के जरिए भारत को मिलेंगे 8 करोड़ टीके
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का यह कदम जून के अंत तक वैश्विक स्तर पर आठ करोड़ वैक्सीन्स को शेयर करने के लिए उनके प्रशासन के फ्रेमवर्क का एक हिस्सा है. भारत में अप्रैल-मई महीने में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा था, तब भी अमेरिका ने भारत का साथ देते हुए मेडिकल सप्लाई भेजी थी.
दुनियाभर में जारी कोरोना महामारी के बीच अमेरिका वैक्सीन को लेकर मदद करने के लिए सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के हाल ही में ऐलान करने के बाद विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि कोवैक्स के जरिए भारत को 8 करोड़ कोरोना वैक्सीन दी जाएंगी. 2 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की थी कि अमेरिका समर्थित कोवैक्स ग्लोबल वैक्सीन शेयरिंग प्रोग्राम के तहत अपने भंडार से कोविड के 75 फीसदी- 2.5 करोड़ डोज की पहली किश्त में से तकरीबन 1.9 करोड़ आवंटित करेगा. यह दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ-साथ अफ्रीका के लिए भी होंगी. बाइडन का यह कदम जून के आखिरी तक वैश्विक स्तर पर आठ करोड़ वैक्सीन्स को शेयर करने के लिए उनके प्रशासन के फ्रेमवर्क का एक हिस्सा है. व्हाइट हाउस की फैक्ट शीट के मुताबिक, कोवैक्स के जरिए से लगभग 1.9 टीकों को शेयर किया जाएगा. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ''भारत में वैक्सीन्स की शिपमेंट कब तक पहुंचेगी, इसके बारे में मेरे पास कोई विशेष जानकारी नहीं है. बेशक, भारत को उन आठ करोड़ टीकों का एक हिस्सा मिलेगा, जोकि कोवैक्स के जरिए से दिया जाएगा. मेरा मानना है कि उस क्षेत्र के लिए लगभग 60 लाख टीके होंगे.''
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









