
Corona in China: चीन में 2 साल बाद एक दिन में कोरोना के 2000 नए केस दर्ज, दुनिया में बढ़ी चिंता
AajTak
China Coronavirus Case updates: चीन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद विश्व के तमाम देशों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है. माना जा रहा है कि जल्द ही दुनिया में महामारी की नई लहर आ सकती है.
चीन में कोरोना महामारी एक बार फिर अपने पैर तेजी से पसार रही है. चीन के कई शहरों में कोरोना संक्रमण मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. चीन में रविवार को कोरोना के 2000 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इन केसों में से 20 राजधानी बीजिंग में दर्ज किए गए हैं.
चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, चीन में करीब 2 साल के बाद पहली बार चीन में एक दिन में पहली बार 2000 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक फरवरी 2020 के बाद से ये संक्रमण का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है. कोरोना के मामले बढ़ने से कई शहरों में फिर से कुछ प्रतिबंध भी लगाए जा रहे हैं. कई शहरों में लोगों को बाहर निकलने से मना किया गया है. इसके साथ ही बड़े पैमाने पर कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है.
शंघाई में स्कूलों को किया गया बंद चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को कहा कि चीनी ने शनिवार को 1,807 स्थानीय रूप से प्रसारित कोविड के नए मामले दर्ज किए थे. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शंघाई में स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया है. इसके साथ ही कई पूर्वोत्तर शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को रोका जा सके.
न्यूक्लियर एसिड टेस्ट अनिवार्य
वहीं, बढ़ते संक्रमण के मामलों के बीच बीजिंग में आने वाले लोगों के न्यूक्लिक एसिड टेस्ट को अनिवार्य कर दिया गया है. शहर में प्रवेश करने के सात दिनों तक लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर जाने, ग्रुप में खाना खाने और सभाओं में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा गया है.
दुनियाभर में बढ़ी दहशत चीन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद दुनिया के बाकी अन्य देशों में भी दशहत का माहौल है. दुनिया के कई शहरों ने पाबंदियां बढ़ानी शुरू कर दी है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










