
Corona Antibodies: कोरोना होने के बाद कितने महीने रहती है एंटीबॉडी, वैज्ञानिकों ने बताया
AajTak
मंगलवार को इटली के शोधकर्ताओं ने बीमारी के बाद शरीर में एंटीबॉडीज को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोविड-19 इंफेक्टेड होने के आठ महीने बाद तक मरीज के खून में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडीज रहते हैं.
कोरोना वायरस से बचने के लिए पूरे देश में लोगों को वैक्सीनेट किया जा रहा है ताकि भविष्य में बीमारी के खतरे को कम किया जा सके. इसी बीच इटली के शोधकर्ताओं ने बीमारी के बाद शरीर में एंटीबॉडीज को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोविड-19 इंफेक्टेड होने के आठ महीने बाद तक मरीज के खून में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडीज रहते हैं. मिलान के सैन राफेल अस्पताल ने बताया कि बीमारी की गंभीरता, मरीज की उम्र या किसी बीमारी की चपेट में आने के बावजूद ये एंटीबॉडीज खून में मौजूद रहते हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि शरीर में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडीज बने रहने तक वायरस का खतरा खत्म हो जाता है. शोधकर्ता इटली के ISS नेशनल हेल्थ इंस्टिट्यूट के साथ मिलकर इस पर काम कर रहे हैं. स्टडी के लिए उन्होंने कोरोना वायरस के लक्षण वाले उन 162 मरीजों को शामिल किया था जिन्हें पिछले साल पहली लहर के दौरान इमरजेंसी रूम में रखा गया था. इनके ब्लड सैंपल पहले मार्च और अप्रैल में लिए गए थे और इसके बाद जो लोग सर्वाइव कर रहे थे उनके ब्लड सैंपल नवंबर में दोबारा लिए गए. इनमें से करीब 29 मरीजों की मौत हुई थी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












