
Corona: कोरोना से ठीक होने के बाद जरूर कराएं ये टेस्ट, लापरवाही करना पड़ सकता है भारी
AajTak
अब तक कई गंभीर मामले दर्ज किए जा चुके हैं. ऐसें मरीजों के लिए अपनी हेल्थ को मॉनिटर करते रहना बहुत जरूरी है. रिकवर होने के बाद भी मरीजों को 'पोस्ट रिकवरी टेस्ट' कराने की सलाह दी जा रही है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरे देश में सदमे का माहौल है. ऐसे में रिकवरी रेट को उम्मीद की तरह देखा जा रहा है. बेकाबू होते हालातों के बीच डॉक्टर्स का ये भी कहना है कि रिकवर हो चुके मरीज जितना जल्दी हो सके, वैक्सीन लगवा लें. साथ ही साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखें. अब तक कई गंभीर मामले दर्ज किए जा चुके हैं. ऐसे मरीजों के लिए अपनी हेल्थ को मॉनिटर करते रहना बहुत जरूरी है. रिकवर होने के बाद भी मरीजों को 'पोस्ट रिकवरी टेस्ट' कराने की सलाह दी जा रही है. क्यों जरूरी है पोस्ट कोविड टेस्ट- हमारा इम्यून सिस्टम पूरी मजबूती के साथ कोरोना वायरस से लड़ता है. हालांकि कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि SARS-COV-2 का वायरल लोड कम होने के बाद भी उसके साइड इफेक्ट शरीर में लंबे समय तक रहते हैं. कोविड-19 शरीर के प्रमुख अंगो को नुकसान पहुंचा सकता है और हमारे इम्यून सिस्टम को बाधित कर सकता है. एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि ब्लड और इम्यून सिस्टम की स्थिति आपको ये भी बता सकती है कि वायरस से आपका शरीर किस हद तक प्रभावित हुआ है. उदाहरण के लिए, टेस्ट और स्कैन ये समझने के लिए काफी जरूरी हो जाते हैं कि आपका शरीर कितने गंभीर संक्रमण से गुजर रहा है. इस बात के साक्ष्य मौजूद हैं कि कोरोना वायरस फेफड़ों जैसे प्रमुख अंगों को खराब कर सकता है. ऐसे में पोस्ट स्कैन और टेस्ट मरीज की रिकवरी और हेल्थ स्टेटस के बारे में बताते हैं. इसलिए मरीजों को कोरोना से रिकवर होने के बाद कुछ खास टेस्ट जरूर करवाने चाहिए.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










