
CONTAMINATED: युद्धग्रस्त इलाक़ों में महिलाओं-बच्चों की निजी जंग और ज़िंदगी की तस्वीर पेश करता है 'कॉन्टामिनेटेड'
AajTak
पिछले दिनों युद्धग्रस्त इलाक़ों से आने वाली तस्वीरों ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया. दुनिया भर में हुए युद्धों पर अगर नज़र डाली जाए, तो यही मिलेगा कि यह हमेशा विनाशक ही रहा है. जंग के वक़्त महिलाओं और बच्चों को मानसिक युद्ध से लेकर रोज़मर्रा की ज़िंदगी कई मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं.
मैं दुश्मनों से अगर जंग जीत भी जाऊं तो उन की औरतें क़ैदी नहीं बनाऊंगा - तहज़ीब हाफ़ी
यूक्रेन, रूस, फ़िलिस्तीन, इज़रायल और अफ़गानिस्तान में धार्मिक/राजनीतिक जंग की जद्दोजहद में वक़्त से लड़ती ज़िंदगियां दुनिया के सामने हैं. और इन जंगों के होने में जिनकी कोई सीधी भूमिका नहीं है, उनको दुनिया ने तड़पते और चीख़ते देखा है. वो हैं- महिलाएं और बच्चे, जिनको एक नहीं, कई जंगें लड़ते देखा जाता है. पिछले दिनों युद्धग्रस्त इलाक़ों से आने वाली तस्वीरों ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया. दुनिया भर में हुए युद्धों पर अगर नज़र डाली जाए, तो यही मिलेगा कि यह हमेशा विनाशक ही रहा है.
जंग के वक़्त महिलाओं और बच्चों के मानसिक युद्ध से लेकर रोज़मर्रा की ज़िंदगी में जो जंग होती है, उसी पर ग़ौर करने की कोशिश करता है- 'कॉन्टामिनेटेड', जिसके प्रजेंटेशन का ज़रिया फिजिकल थिएटर है.
'कॉन्टामिनेटेड' का हुआ मंचन दिल्ली के 'स्टूडियो सफ़दर' में रविवार, 19 मई को 'कॉ न्टामिनेटेड' का मंचन हुआ. लेखक रोहिण कुमार इस थिएटर के निर्देशक हैं और दक्षिण एशियाई थिएटर आर्टिस्ट प्रकृति शर्मा जैज़ ने कॉन्टामिनेटेड में अदाकारा की भूमिका नभाई है. आने वाले दिनों में कॉन्टामिनेटेड का मंचन मुंबई, कोच्चि और गोवा में कराए जाने की तैयारी है.
'कॉन्टामिनेटेड' में यह बताने की कोशिश की गई है कि आमतौर पर युद्धग्रस्त इलाक़ों में रहने वाला हर नागरिक प्रभावित होता है, लेकिन महिलाओं और बच्चों की ज़िंदगी पर कई पहलुओं से असर पड़ता है. शिक्षा और रोज़गार, गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी, बच्चों की व्यवस्था, महिलाओं की बीमारियों के लिए ज़रूरी दवाओं को हासिल करने में बेहद परेशानी होती है. इसमें ज़्यादातर नाउम्मीदी ही हाथ लगती है. इन तमाम तरह की परेशानियों और जद्दोजहद के बीच महिलाएं घर का काम करती हैं. इस दौरान जब उनकी कोशिश और चीख़ से कोई हल नहीं निकलता. जब उनकी आंखें, हाथ-पैर, उनका शरीर असहाय महसूस करता है, तो वह दिमाग़ी तौर पर किस दौर से गुज़रती हैं, किस तरह से ख़ुद को ढालती हैं और क्या सोचती हैं, यह थिएटर इसी मनोदशा पर प्रकाश डालता है.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






