
Congress Chintan Shivir: कांग्रेस में 'एक परिवार-एक टिकट' का प्रस्ताव, लेकिन साथ में एक 'ऑफर' भी है!
AajTak
Congress Chintan Shivir के पहले दिन कई प्रस्ताव पेश किए गए हैं. पार्टी 8 साल की नाकामी पर 3 दिन चर्चा करेगी. जो भी प्रस्ताव पेश होंगे उन पर कांग्रेस कार्य़समिति आखिरी दिन मुहर लगाएगी.
राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर के पहले दिन पार्टी के नेताओं ने नई कांग्रेस बनाने का दम भरा है. जिस परिवारवाद की तोहमत कांग्रेस झेलती आई है उसी को लेकर एक अहम फैसला किया गया है. कांग्रेस में अब एक परिवार से एक ही शख्स को टिकट दिया जाएगा यानी 'एक परिवार एक टिकट'. इसके अलावा एक पद पर 5 साल की सीमा और युवाओं को आधी हिस्सेदारी जैसे बदलाव करने का संकल्प कर कांग्रेस के कायाकल्प की कोशिश की जाएगी. वहीं इस बीच बीजेपी ने भी दुखती रग में हाथ रखने का मौका नहीं छोड़ा और पूछा कि ये नियम क्या गांधी परिवार पर लागू होंगे?
एक परिवार-एक टिकट लेकिन... कांग्रेस नेता अजय माकन ने पार्टी में बड़े बदलाव का संकेत देते हुए ऐलान किया कि एक परिवार से एक टिकट पर लगभग सहमति बन चुकी है. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक 'ऑफर' भी जोड़ा कि अगर परिवार के दूसरे सदस्य ने भी 5 साल पार्टी के लिए काम किया है तो उसको भी टिकट दिया जा सकता है.
आखिर ये ढील किसके लिए? अजय माकन के इस ऐलान के साथ ही 'एक परिवार एक टिकट' की मंशा पर सवाल खड़े हो गए. क्योंकि प्रियंका गांधी वाड्रा साल 2019 में पार्टी के महासचिव बनीं और हिसाब से साल 2024 में कांग्रेस के लिए काम करते उनके 5 साल पूरे हो जाएंगे. तो क्या यह 5 साल की सीमा या ढील सिर्फ गांधी परिवार के वजह से तय की गई है? इस पर कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक का कहती हैं, 'मैं चाहती हूं कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ें... मैं चाहूंगी कि प्रियंका गांधी लोकसभा जाएं... वह उत्तर प्रदेश से बाहर आएं और बड़े रोल में आएं... वह हमारी नेता हैं.
युवाओं पर जोर चिंतन शिविर में इसके अलावा और भी बड़े प्रस्ताव पेश हुए जिसमें एक पद पर 5 साल की सीमा और 3 साल का इंतज़ार ज़रूरी होगा. वहीं युवाओं को फोकस में रखते हुए 50 साल की नीचे की आयु के लिए 50% का आरक्षण भी निर्धारित करने का प्रस्ताव है. वहीं इन फैसलों पर बीजेपी की चुटकी पर कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला कहते हैं', चिंतन शिविर कांग्रेस का है पर चिंता ज्यादा बीजेपी को हो रही है'.
...कर्ज अदा करने का समय बता दें कि 3 दिन के इस चिंतन शिविर के आखिरी दिन कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी जो सभी प्रस्तावों पर विचार विमर्श करके मुहर लगाएगी. वहीं इससे पहले आज कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चेतावनी देते हुए नेताओं को पार्टी का कर्ज अदा करने की बात दोहरा है. उन्होंने कहा, 'पार्टी ने आपको बहुत कुछ दिया है यह वक्त है पार्टी को अपना कर्ज अदा करने का है.'
8 साल की नाकामी और तीन दिन दरअसल कांग्रेस इस चिंतन शिविर के जरिए एक बदलाव की कोशिश में लगी है. 3 दिन में 8 साल की नाकामी और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की कोशिश है. कवायद इस बात की है कि यह चिंतन शिविर विरोधियों को निशाना साधने का एक और मौका ना दे. इस चिंतन शिविर के पीछे कहीं अहसास है कि कांग्रेस पार्टी के लिए अब 'करो या मरो' की स्थिति आ गई है. कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती परिवारवाद के आरोप से निपटने की है सवाल वही कि आखिर कागज पर बने नियमों को वह जमीन पर लागू कैसे करेगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







