
Compulsory Military Service: इन 16 देशों में अनिवार्य है सेना में सर्विस देना
AajTak
Military Service Compulsory Countries: दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पर सेना में सर्विस देना अनिवार्य है. हर घर से एक युवा मिलिट्री में सर्विस देने जाता है. दुनिया में ऐसे करीब 16 देश हैं, जहां पर अनिवार्य सैन्य सेवा (Mandatory Military Service) लागू है. नियम-कायदे में बदलाव हो सकता है. लेकिन सेवा में नहीं.
दुनिया में 16 देश ऐसे हैं जहां पर अनिवार्य सैन्य सेवा (Mandatory Military Service) लागू है. ये कुछ महीनों से लेकर कुछ सालों तक की हो सकती है. अगर किसी युवा या नागरिक ने सैन्य सेवा से मना किया तो उसे उस देश के नियमों के अनुसार सजा भुगतनी पड़ती है. भारत इस मामले में आज़ादी देता है. कोई चाहे तो सेना में भर्ती हो या न हो. अब सामान्य रूप से भर्ती हो या फिर अग्निपथ स्कीम (Agnipath Scheme) के तहत अग्निवीर (Agniveer) बने. आइए जानते हैं ये 16 देश कौन से हैं, जहां पर अनिवार्य सैन्य सेवा लागू है.
इजरायल (Israel) : इजरायल में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए ही अनिवार्य सैन्य सेवा जरूरी है. यहां पुरुषों को ढाई साल सेना में रहना होता है. कुछ सैनिकों को अलग-अलग जिम्मेदारियों के तहत अतिरिक्त चार महीने भी रुकना होता है. महिलाओं को दो साल सैन्य सेवा करनी होती है. जरूरत पड़ने पर कुछ पदों के लिए अतिरिक्त 8 महीने सर्विस करनी होती है. सिर्फ मेडिकल ग्राउंड पर ही किसी को सेना छोड़ने की अनुमति मिलती है. विशेष परिस्थितियों में एथलीट्स को कम समय में सेना छोड़ने की अनुमति मिलती है.
बरमूडा (Bermuda) : बरमूडा इंग्लैंड की समुद्री टेरिटरी में आता है. लेकिन इसके बावजूद इसकी अलग सेना है. जिसमें पुरुषों को सेना में भर्ती होने के लिए सरकार लॉटरी निकालती है. इसमें 18 से 32 साल के पुरुषों की भर्ती की जाती है. लॉटरी में जिसका नाम आता है उसे बरमूडा रेजिमेंट में अनिवार्य तौर से 38 महीनों के लिए सेवा करनी होती है.
रूस (Russia) : रूस में 18 से 27 साल तक के युवाओं अनिवार्य सैन्य सेवा करनी होती है. 1980 के बाद से सैन्य सेवा की अवधि दो साल से घटाकर 18 महीने कर दी गई थी. लेकिन 1995 के बाद इसे वापस दो साल कर दिया गया था. साल 2006 में नया नियम आया. साल 2007 में भर्ती हुए लोगों को 18 महीने और 2008 में भर्ती हुए लोगों को एक साल ही काम करना था. डॉक्टरों, टीचरों और उन पुरुषों को छूट है, जिनके तीन साल या उससे छोटे बच्चे हों.
ब्राजील (Brazil) : ब्राजील में पुरुषों को 12 महीने तक मिलिट्री सर्विस करनी होती है. ये नियम उनके 18 साल के होते ही लागू हो जाता है. सेहत के आधार पर छूट मिल सकती है. अगर आप यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं तो सैन्य सेवा टाली जा सकती है, लेकिन इसे रद्द नहीं किया जा सकता. हर युवा पुरुष को ब्राजील की सेना में नौकरी करनी ही होती है.
साइप्रस (Cyprus) : साइप्रस में सभी ग्रीक साइप्रियट पुरुषों को अनिवार्य तौर से सेना में काम करना होता है. साइप्रस की सेना में 17 साल से लेकर 50 साल तक के पुरुषों की भर्ती होती है. साल 2008 के बाद से आर्मेनियंस, लैटिन्स और मेरोनाइट्स को भी सर्विस देनी होती है. यहां पर 24 महीने के लिए सेना में रहना होता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









