
Compaq ने भारत में लॉन्च किया 43-इंच वाला Smart TV, कीमत 20 हजार रुपये से भी कम
AajTak
Compaq ने अपने नए 43-इंच Ultra-HD smart Android TV को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी गई है. Compaq के नए 43-इंच Ultra-HD smart Android TV को Flipkart के जरिए बेचा जा रहा है. इस टीवी में Netflix, Prime Video और Disney+ Hotstar जैसे OTT प्लेटफॉर्म का भी सपोर्ट दिया गया है.
Compaq ने नए TV मॉडल को भारत में लॉन्च किया है. Compaq Ultra HD (4K) LED Smart Android TV को 43-इंच साइज में पेश किया गया है. इसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी गई है. ये टीवी Android TV OS पर काम करता है और कई स्मार्ट फंक्शनलिटी सपोर्ट के साथ आता है.
Compaq Ultra HD (4K) LED Smart Android TV की कीमत
Compaq Ultra HD (4K) LED Smart Android TV की कीमत 17,499 रुपये रखी गई है. ये कीमत 43-इंच वैरिएंट के लिए है. इसको को फ्लिपकार्ट पर खरीदारी के लिए उपलब्ध करवाया गया है. इस टीवी को खरीदने पर Paytm ऑफर भी दिया जा रहा है. फ्लिपकार्ट पर 50-इंच के वैरिएंट को 24,999 रुपये और 55-इंच वैरिएंट को 48,223 रुपये में लिस्ट किया गया है.
Compaq Ultra HD (4K) LED Smart Android TV के स्पेसिफिकेशन्स
Compaq के नए स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी के डिस्प्ले का साइज 43-इंच का है. ये Ultra HD रेज्योलूशन के साथ आता है. इसका रिफ्रेश रेट 60Hz का है. इस स्मार्ट टीवी में Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar जैसे OTT प्लेटफॉर्म का भी सपोर्ट दिया गया है.
इसमें यूजर्स YouTube से भी वीडियो प्ले कर सकते हैं. Compaq Ultra HD (4K) LED Smart Android TV स्लिम बेजल्स के साथ आता है. इस टीवी में Google Assistant सपोर्ट भी किया गया है. इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन क्रॉमकास्ट दिया गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












