
CNG Price Hike: महंगाई की मार! दिल्ली में CNG के दाम फिर बढ़े
AajTak
CNG Price Hike News: पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार चढ़ रहे हैं. इसी बीच CNG के दाम में एक बार इजाफा हो गया है. इससे सीएनजी वाहन चलाने वालों को झटका लगा है.
CNG Price Hike: पेट्रोल और डीजल की महंगाई से परेशान आम लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है. नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन दिल्ली में सीएनजी (CNG) के दाम बढ़ गए. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नेचुरल गैस की कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की वजह से दिल्ली में सीएनजी के दाम (CNG Price) में 80 पैसे प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की वेबसाइट पर अवेलेबल जानकारी के मुताबिक, अब दिल्ली में सीएनजी का मूल्य 60.01 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 60.81 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है.
एक माह में चार रुपये तक बढ़े रेट
पिछले एक महीने में CNG के दाम में छठी बार बढ़ोतरी हुई है. इससे सीएनजी के दाम (CNG Price) में चार रुपये प्रति किलोग्राम तक का इजाफा हो चुका है. दुनियाभर में गैस की कीमतों में उछाल की वजह से सीएनजी के रेट में ये उछाल देखने को मिला है.इस वजह से जरूरी हो गया था रेट बढ़ाना
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) डोमेस्टिक फील्ड्स से नेचुरल गैस सोर्स करती है. इसके साथ-ही-साथ इम्पोर्टेड एलएनजी खरीदती है. हाल के महीनों में स्पॉट मार्केट में LNG के दाम रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए. गुरुवार को सरकार ने लोकल फील्ड से प्रोड्युस होने वाले गैस का मूल्य 2.9 डॉलर प्रति ब्रिटिश थर्मल यूनिट से बढ़ाकर रिकॉर्ड 6.10 डॉलर प्रति ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दिया. इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कीमतों में इस इजाफे की वजह आईजीएल की लागत बढ़ गई थी और CNG के दाम में इजाफा करना जरूरी हो गया था.
ये खबर अपडेट की जा रही है...

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












