
CNG Price Hike: दिल्ली-NCR वालों को सुबह-सुबह लगा तगड़ा झटका, सीएनजी की कीमतों में इतना इजाफा
AajTak
CNG Price Hike Form Today : CNG की नई कीमतें आज यानी 23 नवंबर 2023 से लागू हो गई हैं. दिल्ली में ये 74.59 रुपये से बढ़कर 75.59 रुपये प्रति किलो, जबकि गौतम बुद्धनगर के नोएडा में सीएनजी की कीमत 80.20 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.
गुरुवार को महंगाई (Inflation) के मोर्चे पर एक बड़ा झटका लगा है. सुबह-सुबह ही दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में इजाफा (CNG Price Hike) कर दिया गया है. CNG के दाम 1 रुपये तक बढ़ाए गए हैं और इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 74.59 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 75.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. अन्य नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत अन्य शहरों में भी कीमतें में इसी दर से बढ़ाई गई हैं.
बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू CNG की नई कीमतें आज यानी 23 नवंबर 2023 से लागू हो गई हैं. दिल्ली के अलावा गौतम बुद्धनगर के नोएडा में सीएनजी की कीमत 80.20 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. वहीं ग्रेटर नोएडा में ये 79.20 रुपये से बढ़कर 80.20 रुपये में मिलेगी. बात करें दिल्ली से सटे गाजियाबाद की तो यहां भी इसकी कीमत 79.20 रुपये प्रति किलो की जगह अब 80.20 रुपये हो गई है और यही रेट हापुड़ में भी होंगे. रेवाड़ी में CNG Price अब तक 82.20 रुपये प्रति किलोग्राम थे, जो बढ़कर 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं.
IGL ने शेयर की जानकारी दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में सीएनजी के दामों में किए गए बदलाव के संबंध में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल (IGL) की ओर से गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी शेयर की गई है. इसमें कंपनी की ओर से कहा गया है कि 23 नवंबर 2023 सुबह 6 बजे से सीएनजी की कीमतें लागू कर दी गई हैं.
अगस्त में भी बढ़ाए गए थे दाम इससे पहले इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमत (IGL CNG Price) में बीते अगस्त महीने में भी इजाफा किया था और इसकी कीमतें 23 अगस्त 2023 से 1 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाई गई थीं. अब एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर में इसकी कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है. उस समय भी राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, रेवाड़ी और हापुड़ में भी सीएनसी के दाम में इजाफा किया गया था.
कब कम हुई थीं CNG की कीमतें इस साल 2023 में CNG की कीमतों में ये लगातार दूसरी बढ़ोतरी है, हालांकि, आईजीएल की ओर से जुलाई महीने में इसके दाम घटाए भी गए थे. दरअसल, केंद्र सरकार ने जुलाई में सीएनजी की कीमत (CNG Price) तय करने के मानकों में बदलाव किया था. इस कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में सीएनजी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. गौरतलब है कि सीएनजी का इस्तेमाल गाड़ियों के ईंधन के रूप में किया जाता है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










