
CNG बाइक...नई चेतक... हैवी पल्सर! Bajaj के तरकश में सजे कई तीर, जानिए कब लॉन्च होंगे ये नए मॉडल्स
AajTak
Bajaj Auto जल्द ही बाजार में कुछ नए मॉडलों को पेश करने की तैयारी में है, कंपनी के अपकमिंग मॉडल्स के लिस्ट में देश की पहली CNG बाइक से लेकर सबसे पावरफुल Pulsar और नए अंदाज में उतारी जाने वाली Chetak है.
अपने दौर में स्कूटर शब्द का पर्याय रहे चेतक की रफ्तार शुरुआत में वैसी नहीं थी जैसा कि कंपनी ने सोचा था. हालांकि समय के साथ स्पीड थोड़ी बढ़ी जरूर है लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर सेग्मेंट में Chetak EV का वो जादू देखने को नहीं मिलता है, जो कभी अस्सी-नब्बे के दशक में बजाज चेतक (पेट्रोल मॉडल) का हुआ करता है. लेकिन अब बजाज ऑटो की तैयारी काफी बेहतर नज़र आ रही हैं, व्हीकल पोर्टफोलियो को नए अपडेट देने के साथ ही कंपनी कुछ नए और बिल्कुल अलग तरह के सेग्मेंट में भी हाथ आजमाने जा रही है. सीधे शब्दों में कहें तो बजाज के तरकश में कई ऐसे बाण हैं, जिनसे कंपनी सेल्स टार्गेट को साधने की कोशिश करेगी.
कुछ दिनों पहले कंपनी के प्रबंध निदेश राजीव बजाज ने भविष्य में कंपनी के वाहनों को लेकर मीडिया से बातचीत में आने वाली नई पल्सर (Bajaj Pulsar) रेंज के साथ ही 100 सीसी सेग्मेंट में एक CNG बाइक के भी संकेत दिएं थें. इसके अलावा राजीव बजाज ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से CNG वाहनों पर गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) को घटाकर 18% करने का अनुरोध किया था.
Bajaj Pulsar NS400:
बजाज ऑटो मार्च में अपनी सबसे पावरफुल पल्सर लॉन्च करने की योजना बना रहा है. इस नई मोटरसाइकिल पर पल्सर NS400 ब्रांडिंग होने की संभावना है. डीलर सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने उन्हें भविष्य के लॉन्च के बारे में सचेत कर दिया है. ये पल्सर रेंज की सबसे दमदार बाइक होगी, फिलहाल इस बाइक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसी चर्चा है कि एक स्ट्रीट बाइक हो सकती है.
इस पल्सर में नया 400cc इंजन मिलने की उम्मीद है जो वर्तमान में KTM 390 Duke और ट्रायम्फ स्पीड 400 में देखने को मिलता है. लेकिन कंपनी इस इंजन को नए पल्सर के अनुसार अलग तरीके से ट्यून कर सकती है. इसकी स्टाइलिंग इत्यादि मौजूदा पल्सर 250 रेंज के अनुसार हो सकती है. इसके 400cc डिस्प्लेसमेंट के कारण बॉडी का अनुपात बड़ा होने की संभावना है.
Bajaj CNG Bike:

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











