
CNG कार खरीदने का एक और विकल्प, शुरू हुई Tata Tiago सीएनजी की प्री-बुकिंग
AajTak
Tata Tiago CNG: चुनिंदा डीलरशिप पर Tata Tiago CNG की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है.
सीएनजी सेगमेंट की संभावनाओं को देखते हुए टाटा मोटर्स की तैयारियां अब एक कदम और आगे बढ़ चुकी हैं. कंपनी इस महीने Tata Tiago और Tata Tigor का सीएनजी वैरिएंट लॉन्च करने जा रही है. इससे पहले चुनिंदा डीलरशिप पर Tata Tiago CNG की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












