
CNG कारों की रेस हुई तेज, अब Toyota भी लाएगी Glanza का सीएनजी वैरिएंट
AajTak
Toyota Glanza e-CNG: भारत में ऑटोमेकर्स धड़ल्ले से सीएनजी कार लॉन्च कर रहे हैं. अब Toyota भी इसमें शामिल होने जा रही है. कंपनी अपने प्रीमियम हैचबैक Glanza का सीएनजी वैरिएंट लॉन्च करने वाली है.
भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट में सीएनजी कारों की रेस तेज होती दिख रही है. इसकी वजह है पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतें. इसी कारण से ऑटोमोबाइल कंपनियां धड़ल्ले से सीएनजी कार लॉन्च कर रही हैं. अब हालिया रिपोर्ट की मानें तो Toyota भी इस रेस में शामिल होने जा रही है. कंपनी अपने प्रीमियम हैचबैक कार Glanza का सीएनजी वैरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है.
जानिए कितना होगा माइलेज (Glanza CNG Mileage)
Toyota Kirloskar Motor अपनी वेबसाइट के जरिए पहले ही Glanza CNG को लेकर हिंट दे चुकी है. कंपनी ने बताया था कि नई Glanza CNG का माइलेज 25Km/Kg हो सकता है. कंपनी ने बाद में पोस्ट हटा लिया था. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक आगामी सीएनजी वेरिएंट का नाम Toyota Glanza e-CNG होगा.
कब तक लॉन्च होगी नई कार
ऑटोमोबाइल कंपनी ने Glanza e-CNG के लॉन्च डेट को लेकर किसी तरह की जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि, इस बात की संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ महीने में कंपनी इस कार को मार्केट में उतार सकती है.
जानिए इस कार से जुड़े फीचर्स के बारे में

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












