
CMO की गाड़ी को RTO ने किया सीज, ठोका ₹37 हजार का चालान, ड्राइवर को हूटर बजाकर निकलना पड़ा भारी
AajTak
UP News: गाड़ी में अपर CMO बैठे थे और नसबंदी कैम्प में बबेरू जा रहे थे. CMO की गाड़ी चालान होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया. RTO ने बताया कि गाड़ी 15 साल पुरानी है. न रजिस्ट्रेशन न कोई कागजात, साथ ही हूटर बजाकर ड्राइवर जा रहा था, इसलिए उसको सीज कर दिया.
UP News. बांदा में जिला स्वास्थ्य अधिकारी (CMO) की गाड़ी के ड्राइवर को हूटर बजाना महंगा पड़ गया, RTO बांदा ने गाड़ी को ओवरटेक करके रुकवाया और कागजात मांगे. न दिखा पाने पर 37 हजार रुपए का चालान काटते हुए गाड़ी को सीज कर दिया. जबकि गाड़ी में अपर CMO बैठे थे और नसबंदी कैम्प में बबेरू जा रहे थे. CMO की गाड़ी चालान होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया. RTO ने बताया कि गाड़ी 15 साल पुरानी है. न रजिस्ट्रेशन न कोई कागजात, साथ ही हूटर बजाकर ड्राइवर जा रहा था, इसलिए उसको सीज कर दिया.
दरअसल, जिले में इन दिनों नसबंदी कैम्प का आयोजन किया गया है. जानकारी के मुताबिक ACMO डॉ एम के गुप्ता CMO की गाड़ी लेकर बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे, ड्राइवर हूटर बजाते हुए तेजी से गाड़ी चला रहा था. RTO बांदा रास्ते मे मुरवल के पास चेकिंग लगाए हुए थे, रोकने के लिए कहा तो ड्राइवर ने सरकारी गाड़ी नहीं रोकी. जिस पर RTO ने पीछा कर गाड़ी को ओवरटेक किया और रोककर कागजात मांगे लेकिन ड्राइवर नहीं दिखा सका.
वही, ACMO ने मौजूद RTO को बताया कि नसबंदी शिविर में बबेरू जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी और 37000 का चालान करके गाड़ी को सीज कर दिया. इसके बाद RTO ने मौजूद चिकित्सा अधिकारी को अपनी गाड़ी से बबेरू CHC भेजा.
CMO डॉक्टर अनिल कुमार ने aajtak को बताया कि शासन की गाइड लाइन उन्हें मिली है, जो गाड़ी 15 वर्ष पुरानी है, उस पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए. गाड़ी 15 वर्ष पुरानी है, ऐसी गाड़ियों को स्क्रैब किया जा रहा है.
वहीं, RTO अनिल कुमार ने बताया कि गाड़ी (UP90G0034) जो सायरन बजाते हुए तेज गति से जा रही थी, रुकने को कहा गया लेकिन ड्राइवर ने रोकी नहीं, आगे रुकवाया गया, कागजात मांगे गए लेकिन ड्राइवर दिखा नहीं सका. उक्त गाड़ी का न तो रजिस्ट्रेशन था न कुछ, जिस पर गाड़ी को सीज करते हुए 37000 का चालान किया गया. गाड़ी भी 15 साल पुरानी है, अब स्क्रैब में भेजी जाएगी.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







