
CMAT 2024 Registration Begins: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के रजिस्ट्रेशन शुरू, नोट करें आखिरी तारीख
AajTak
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन मेनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार 18 अप्रैल 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
CMAT 2024 Registration: मैनेजमेंट कोर्स करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. देश के नामी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स कॉमन मेनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) का आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
18 अप्रैल को बंद हो जाएगी आवेदन विंडो
सीएमएटी उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो अखिल भारतीय स्तर पर कई मेनेजमेंट कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं. भारत में तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से जुड़े और भाग लेने वाले संस्थान में एडमिशन इस प्रवेश परीक्षा से ही होता है. आवेदन प्रक्रिया 29 मार्च से शुरू हो चुकी है जो कि 18 अप्रैल 2024 तक जारी रहेगी.
21 अप्रैल तक कर सकेंगे फॉर्म में बदलाव
फॉर्म जमा करने के बाद एनटीए द्वारा करेक्शन विंडो 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2024 तक खोली जाएगी. इसके बाद कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन फॉर्म में कोई भी बदलाव नहीं कर सकते हैं. एनटीए ने नोटिस में कहा कि आवेदकों से आग्रह किया जाता है कि वे इस विंडो का उपयोग समझदारी से करें, क्योंकि बाद में संशोधन का कोई अवसर नहीं मिलेगा. परीक्षा का समय 180 मिनट रहेगा और यह एग्जाम सिर्फ एक ही भाषा यानी कि अंग्रेजी में लिया जाएगा.
नोट करें एनटीए का ई-मेल और नंबर

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












