
CM Bhupesh Baghel ने दिव्यांग बच्चे का वीडियो Twitter पर किया शेयर
AajTak
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मेंद्र नाम के एक बच्चे का वीडियो ट्वीट किया. पांचवीं क्लास में पढ़ने वाला यह धर्मेंद्र देख नहीं सकता. अपने बारे में बताते हुए कहता कि वो जांगीर जिले के स्पेशल ब्लाइंड स्कूल में पढ़ता है. इसके बाद वह हिंदी में सभी का अभिवादन करता है. इसके बाद धर्मेंद्र छत्तीसगढ़ का राजगीत, 'अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार' गाता है. यह वीडियो तीन मिनट 48 सेकेंड का है. मुख्यमंत्री द्वारा इस वीडियो को ट्वीट करने के बाद करीब आधे घंटे के अंदर हजारों लोग देख चुके. वीडियो को कई लोगों ने लाइक भी किया है. जबकि सौ से ज्यादा बार लोगों ने रीट्वीट भी किया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












