
CM शिवराज सिंह चौहान ने पूछा- कौन बनना चाहता है मुख्यमंत्री, दो मंत्रियों ने उठा दिए हाथ!
AajTak
MP News: मामा के नाम से मशहूर सीएम शिवराज सिंह चौहान एक कार्यक्रम में अलग ही रूप में नजर आए और अपने खास अंदाज में उन्होंने बच्चों से पूछा कि आप में से कौन-कौन मुख्यमंत्री बनना चाहता है? इस दौरान उनकी सरकार के मंत्री इंदरसिंह परमार और तुलसीराम सिलावट ने भी अपने हाथ उठा दिए.
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में सीएम राइज स्कूलों के नए भवनों की आधारशिला रख दी है. बीते दिनों इंदौर के अहिल्याश्रम स्कूल में मुख्यमंत्री ने 2519 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 69 स्कूल के इमारतों का वर्चुअल भूमि पूजन किया. इस दौरान शिवराज ने बच्चों से संवाद कर उन्हें पढ़ने, खेलने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. मामा के नाम से मशहूर सीएम शिवराज कार्यक्रम में एक अलग रूप में नजर आए और अपने खास अंदाज में उन्होंने बच्चों से पूछा कि आप में से कौन-कौन मुख्यमंत्री बनना चाहता है? इसके जवाब में सैकड़ों बच्चों ने तो अपने हाथ ऊपर कर दिए. यह देख मंच पर मौजूद स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी खुद को रोक न सके और उन दोनों भी अपने हाथ उठा दिए.
दरअसल, इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में नजर आए और उन्होंने बच्चों से सहज शैली में संवाद कर प्रेरक दृष्टांतों के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत में खुद की शुरुआती पढ़ाई एक छोटे से गांव के सरकारी स्कूल में होने, एक हाथ में टाट पट्टी और दूसरे हाथ में बस्ता लेकर सकूल जाने जैसी बातें साझा कीं. शिवराज ने बताया कि जब वे सांसद बने तब सरकारी स्कूलों में जाते थे और सोचते थे कि इन स्कूलों में यदि बच्चों को पढ़ाई के लिए सारी सुविधाएं मिल जाएं तो वे भी चमत्कार कर सकते हैं. यही वजह रही कि मुख्यमंत्री बनने के बाद ऐसे स्कूल खोलने का संकल्प लिया, जहां हर वर्ग के बच्चे को पढ़ाई, खेलकूद, कला और कौशल विकास के पूरे अवसर मिल सकें. देखें Video:-
9 हजार से ज्यादा सीएम राइज स्कूल खुलेंगे बता दें कि सीएम राइज स्कूल में के.जी. से लेकर कक्षा 12वीं तक शिक्षा दी जाएगी. प्रदेश में दूसरे चरण में 9 हजार 95 सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे. इस चरण में साल 2021-24 में हर जिला औरविकासखण्ड स्तर पर 360 स्कूल खोले जाएंगे. दूसरे चरण में साल 2024 से 2031 तक हर 10 से 15 किलोमीटर में एक सीएम राइज स्कूल शुरू होगा और कुल 8 हजार 735 स्कूल खोले जाएंगे.
सीएम राइज स्कूल की विशेषताएं
सीएम राइज स्कूल की 10 प्रमुख विशेषता निर्धारित की गई हैं. इन स्कूलों में वर्ल्ड लेवल इंन्फ्रास्ट्रक्चर, परिवहन सुविधा, नर्सरी और प्री प्राइमरी क्लासेस, स्मार्ट क्लास और डिजिटल लर्निंग, शत-प्रतिशत स्टाफ और सहायक स्टाफ, स्टाफ की क्षमता वृद्धि, सुसज्जित लैब, वाचनालय समेत 21वीं सदी की जरूरत के अनुरूप कौशल कार्यक्रम, व्यावसायिक शिक्षा और पालकों की सहभागिता रहेगी.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







