
CM योगी के OSD की सड़क हादसे में मौत, पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, पत्नी की हालत गंभीर
AajTak
सड़क हादसे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की मौत हो गई है, जबकि पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हैं, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. मोतीलाल सिंह की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. स्कॉर्पियो गाड़ी में मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी के साथ सवार थे और गाड़ी ड्राइवर चला रहा था.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है. हादसा बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एनएच-28 खझौला में हुआ. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. इस स्कॉर्पियो गाड़ी में मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी के साथ सवार थे और गाड़ी ड्राइवर चला रहा था.
बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की मौत हो गई है, जबकि पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हैं, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. मोतीलाल सिंह की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. किसी जानवर को बचाने के चक्कर में यह सड़क हादसा हुआ है.
पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर स्थित शिविर कार्यालय में तैनात जन सामान्य निवारण अधिकारी/ओएसडी मोतीलाल सिंह का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था. गोरखपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पद से रिटायर होने के बाद मोतीलाल सिंह गोरखनाथ मंदिर से जुड़ गए थे और लोगों की समस्याएं सुना करते थे.
ओएसडी बनने से पहले गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में संचालित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन सुनवाई केंद्र में मोतीलाल सिंह लोगों की जन समस्याएं सुना करते थे. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें गोरखपुर कैंप कार्यालय में ओएसडी बनाया था. उनका काम गोरखनाथ मंदिर में लोगों की फरियाद सुनना था.
बताया जा रहा है कि ओएसडी मोतीलाल सिंह किसी काम से लखनऊ आ रहे थे. वह गोरखपुर से बस्ती जिले के मुंडेरवा स्थित एनएच पर पहुंचे ही थे कि सड़क पर एक जानवर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही मोतीलाल सिंह की मौत हो गई. पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए.
इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जाहिर किया है. इसके साथ ही गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बात करके ओएसडी मोतीलाल सिंह की पत्नी को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है. सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी आज किसी भी समय गोरखपुर जा सकते हैं और मोतीलाल सिंह के अंतिम संस्कार में हिस्सा ले सकते हैं.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









