
CM योगी आदित्यनाथ का रिकॉर्ड, 100 बार काशी और 89 बार गए बाबा विश्वनाथ के दरबार
AajTak
यूपी के सीएम योगी ने पहले कार्यकाल और दूसरे कार्यकाल में अब तक 100 बार काशी की यात्रा कर नया कीर्तिमान बनाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दोनों कार्यकाल को मिलाकर 89 बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंच कर पूजा अर्चना कर चुके हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजादी के बाद काशी की शतकीय यात्रा पूरी करने वाले उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं. योगी ने पहले कार्यकाल और दूसरे कार्यकाल में अब तक 100 बार काशी की यात्रा कर नया कीर्तिमान बनाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दोनों कार्यकाल को मिलाकर 89 बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंच कर पूजा अर्चना कर चुके हैं.
समीक्षा बैठक संग विकास कार्यों के स्थानीय निरीक्षण पर रहता है फोकस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी की यात्रा कर कीर्तिमान बना चुके हैं. योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में शपथ लेने के बाद अपने पहले और दूसरे कार्यकाल के 67 महीनों में काशी का 100 बार दौरा किया और 89 बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे हैं. सीएम योगी महीने में एक बार या फिर कभी-कभी दो बार काशी की यात्रा जरूर करते हैं. योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम के नवनिर्माण की हर चरण की समीक्षा करते रहे हैं .उन्होंने हर बार फ़ैसला लेने और विकास और निर्माण कार्य को फ़ाइनल करने से पहले खुद वाराणसी जा कर निरीक्षण किया है.
अपने पहले कार्यकाल से यूपी के हर ज़िले का दौरा करने वाले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम के संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों पर बैठक और स्थलीय निरीक्षण भी महीने में कम से कम एक बार ज़रूर किया है. योगी आदित्यनाथ वाराणसी के अपने दौरों को विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देश देते हैं तो वाराणसी में हर जगह जहां निर्माण और विकास कार्य हुआ है वहां उस विकास कार्य के पूरा होने से पहले योगी पहुंचे हैं.
मुख्यमंत्री की सघन काशी यात्रा से बना कीर्तिमान
योगी आदित्यनाथ वर्ष 2017 में 6 बार, वर्ष 2018 में 22 बार, वर्ष 2019 में 23 बार, वर्ष 2020 में 13 बार, वर्ष 2021 में 23 बार, वर्ष 2022 में 11 अक्टूबर तक 13 बार काशी का भ्रमण कर चुके हैं. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 मई 2017 से लेकर 11 अक्टूबर 2022 तक 89 बार बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










