
CM भूपेश बघेल ने दिखाई The Kashmir Files में दिलचस्पी, कांग्रेस विधायकों के साथ देखेंगे फिल्म
AajTak
The Kashmir Files फिल्म इन दिनों बेहद चर्चा बटोर रही है. भूपेश बघेल ने कहा है कि पीएम मोदी सेंट्रल GST हटाएं तो पूरे देश में टैक्स फ्री हो जाएगी The Kashmir Files.
The Kashmir Files: कश्मीरी पंडितों के विस्थापन और उन पर हुए अत्याचार को लेकर बनी 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है. बीजेपी जहां एक ओर इस फिल्म के समर्थन में उतरकर कांग्रेस को घेर रही है, तो वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर फिल्म के जरिए नफरत फैलाने का आरोप लगाया है. इसी बीच कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में पक्ष और विपक्ष के विधायकों को फिल्म देखने का न्योता दिया है.
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है. हम फिल्म देखेंगे और निश्चित रूप से इस पर प्रतिक्रिया देंगे. मैंने विधायकों को भी फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है.
CM बघेल ने जानकारी दी है कि आज बुधवार को विधानसभा के सभी सम्मानित सदस्यों (पक्ष-विपक्ष सहित) को एक साथ 'कश्मीर फ़ाइल्स' फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है. आज रात 8 बजे राजधानी के एक सिनेमा हॉल में हम सभी विधायक और आमंत्रित नागरिक एक साथ फिल्म देखेंगे. फिल्म से जीएसटी हटाने की मांग
हालांकि, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को टैक्स फ्री करने को लेकर केंद्र सरकार के पाले में गेंद डाल दी है. CM भूपेश बघेल ने ट्विटर के जरिए कहा है, भाजपा के विधायकगणों ने मांग की है कि 'कश्मीर फ़ाइल्स' को टैक्स फ़्री कर दिया जाए. मैं माननीय प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूं कि वे इस फिल्म से केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) हटाने की घोषणा करें. पूरे देश में फ़िल्म टैक्स फ्री हो जाएगी. बघेल ने कहा कि जीएसटी की वजह से टैक्स का आधा हिस्सा केंद्र के पास चला जाता है इसलिए पीएम फिल्म को देशभर में टैक्स फ्री करना चाहिए.
अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार स्टारर और विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म सभी बीजेपी शासित राज्यों में टैक्स फ्री कर दी गई है. कश्मीरी पंडितों पर बनाई गई इस फिल्म की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है.सुरजेवाला ने उठाया सवाल
वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सवाल उठाया है कि पीएम मोदी बताएं कि जब 1990 में कश्मीरी पंडित आतंक और बर्बरता के साये में पलायन को मजबूर हुए, तब भाजपा के 85 सांसद, जिनके समर्थन से केंद्र की वी.पी.सिंह सरकार चल रही थी, क्या कर रहे थे? CM को हटाकर उनके बिठाए राज्यपाल ने सुरक्षा देने की बजाय पंडितों को पलायन के लिए क्यों उकसाया?

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



