
CM नीतीश ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, मंत्री संजय झा भी थे साथ
ABP News
पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिले में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का जयजा लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया. इस दौरान बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा भी उनके साथ मौजूद रहे.
पटना: साल 2021 में मॉनसून के शुरुआत में अत्यधिक वर्षा होने की वजह से उत्तर बिहार के कई जिलों में इस बार समय से पहले ही बाढ़ आ गई है. बिहार का पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिला हर साल की तरह इस साल भी बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है. बाढ़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. कटाव की वजह से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, पानी की तेज धार की वजह से आवागमन करने वाले लोगों पर खतरा बना हुआ है. लोग जैसे-तैसे जीने को विवश हैं. बाढ़ ने बढ़ाई लोगों की परेशानीMore Related News













