
CM उद्धव ठाकरे के खिलाफ कमेंट करने पर शिवसैनिकों ने शख्स को जमकर पीटा, VIDEO
AajTak
शिवसैनिकों ने एक युवक की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उसकी तरफ से सोशल मीडिया पर सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया गया था. घटना का वीडियो वायरल हो गया है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक शख्स को नाराज शिवसैनिकों ने बेरहमी से पीट दिया है. ये घटना जलगांव शहर की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर पिटाई वाली घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें 20 से 25 शिवसैनिक उस शख्स की जमकर पिटाई कर रहे हैं.
उस युवक का नाम हेमंत बताया गया है. उसकी तरफ से सोशल मीडिया पर सीएम उद्धव ठाकरे को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की गई थी. जैसे ही वो पोस्ट वायरल हुआ, शिवसैनिकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने उस शख्स को सबक सिखाने की ठानी. उस पोस्ट के बवाल के बाद हेमंत आईनॉक्स थिएटर में फिल्म द कश्मीर फाइल्स देखने आए थे. शिवसैनिकों ने उन पर लगातार नजर रखी थी, ऐसे में थिएटर से बाहर निकाल ही हेमंत की जमकर धुनाई की गई.
इस पिटाई के बाद शिवसैनिकों ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ पोस्ट करने वालों की इस तरह ही सार्वजनिक पिटाई की जाएगी. इस अवसर पर शिवसेना जिला संपर्क प्रमुख गुलाबराव वाघ, शिवसेना जिलाध्यक्ष विष्णु भंगाले, महानगर अध्यक्ष शरद तायडे, महिला जिलाध्यक्ष शोभा चौधरी और सरिता माली-कोल्हे सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद थे.
घटना के बाद गुलाब वाघ तो यहां तक कह गए कि हमारे मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की, इसी वजह से हमने आज इस इंसान की पिटाई की, भविष्य मे जो भी इस तरह की हरकत करेगा उसका यही हाल शिवसेना करेगी. अब उस युवक द्वारा क्या पोस्ट किया गया था, किस मुद्दे को लेकर उद्धव ठाकरे को घेरा गया था, ये स्पष्ट नहीं है. लेकिन युवक ने बाद में ये जरूर कहा है कि मैंने गलत पोस्ट की है. असुविधा के लिए हमें खेद है.
मनीष जोग का इनपुट

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








