
CM आवास पर खर्च को लेकर भाजपा ने केजरीवाल पर उठाए सवाल, सीवीसी जांच की मांग
AajTak
आपको बता दें कि पिछले सप्ताह केजरीवाल के आवास पर अवैध निर्माण की जांच के लिए केंद्रीय सतर्कता आयोग को पत्र लिख चुके विजेंद्र गुप्ता ने बंगले की सजा पर खर्च किये गए करोड़ों रुपए की जांच भी सीवीसी से करवाने की मांग कर डाली.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 3 महीने से भी कम समय बचा है. इस बीच बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर हमले तेज कर दिए हैं. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अपने आप को कट्टर ईमानदार कहने वाले केजरीवाल ने सिर्फ बाथरूम पर जनता की खून पसीने की कमाई के 15 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, 5.30 करोड़ रुपए के पर्दे लगवा लिए, ऑटोमेटिक खिड़कियों पर 70 लाख रुपये और 16 टीवी पर 64 लाख रुपये खर्च दिए. उन्होंने कहा कि यह कैसी आम आदमी है जो दिल्ली की जनता के पैसों को अपना पैसा समझती है और बेदर्दी से करोड़ों रुपये खर्च कर दिए. गुप्ता ने सवाल उठाते हुए पूछा कि इतना बड़ा खर्च करने के लिए किससे अनुमति ली गई. क्या किसी सक्षम प्राधिकारी या विभाग से इसकी अप्रूवल ली गई. यदि ली गई तो उसकी सारी जानकारी सार्वजनिक की जाए.
विभागों से अप्रूवल को लेकर सवाल नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इतना बड़ा खर्च करने से पहले संबंधित विभागों से अप्रूवल ली जाती है और फिर इस खर्च को वित्त विभाग से फाइनल मंजूरी मिलने के बाद टेंडर निकाला जाता है. टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ‘टेंडर कमेटी’ होती है, उसमें कौन-कौन से मेंबर थे और उस कमेटी की मीटिंग कब हुई इन सब पूरी प्रक्रियाओं की जानकारी जनता के सामने आनी चाहिए.
आपको बता दें कि पिछले सप्ताह केजरीवाल के आवास पर अवैध निर्माण की जांच के लिए केंद्रीय सतर्कता आयोग को पत्र लिख चुके विजेंद्र गुप्ता ने बंगले की सजा पर खर्च किये गए करोड़ों रुपए की जांच भी सीवीसी से करवाने की मांग कर डाली.
केजरीवाल पर गुप्ता ने उठाया सवाल रोहिणी में आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि जिस पार्टी का मुखिया और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में 5 महीने जेल में रहा हो, उप मुख्यमंत्री शराब घोटाले में एक साल जेल की सलाखों के पीछे रहा हो और एक अन्य मंत्री हवाला के भ्रष्टाचार के आरोप में ढाई साल जेल में रहा हो उस पार्टी के नेता किस मुंह से अपने आप को ‘ईमानदार’ कहते फिर रहे हैं, यह बात किसी भी दिल्लीवासी के गले नहीं उतर रही है.
गुप्ता ने कहा कि कभी शीला दीक्षित के घर पर लगे 10 एसी पर सवाल उठाने वाले केजरीवाल ने अपने शीश महल में ही 30 एसी लगवा लिए. शीला दीक्षित के सचिवालय को पूरा वातानुकूलित बनाने पर आपत्ति जताने वाले ‘आम’ केजरीवाल ने अकेले अपने ही मुख्यमंत्री कार्यालय की साज सज्जा पर 87 करोड़ रुपए खर्च कर दिये. गुप्ता ने सवाल किया कि यह कैसे ‘आम’ आदमी हैं जो एक तरफ तो पूरी दुनिया में अपने सीने पर कट्टर ईमानदारी का तमगा लगाये घूम रहे हैं और दूसरी तरफ अपने ही ऐशो-आराम पर करोड़ों रुपए सरकारी खजाने से लूट रहे हैं. गुप्ता ने कहा कि सारे प्रकरण की जांच सीवीसी से करवाई जाए.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







