Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
CM अशोक गहलोत के खिलाफ धरना देंगे सचिन पायलट, चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस में फिर 'रण'

CM अशोक गहलोत के खिलाफ धरना देंगे सचिन पायलट, चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस में फिर 'रण'

AajTak
Sunday, April 09, 2023 07:18:22 AM UTC

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला है. पायलट ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में अशोक गहलोत BJP के नेताओं को बचा रहे हैं. पायलट ने कहा कि मैं 11 अप्रैल को शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करूंगा. यह अनशन उन कामों को लेकर होगा, जो अब तक हमारी सरकार द्वारा नहीं हुए.

राजस्थान में चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर 'रण' शुरू हो गया है. पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं. सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) पर बड़ा हमला बोला है.

उन्होंने गहलोत पर BJP के नेताओं को बचाने का आरोप लगाया है. पायलट ने अशोक गहलोत पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ साठगांठ का आरोप लगााया. उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहने के दौरान जितने भी घोटाले हुए अशोक गहलोत ने सब दबा दिए.

पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आएगी तो भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करेंगे, मगर मिलेजुले खेल में सारे मामले दबा दिए गए. जब हमारी सरकार बनी थी, तब भ्रष्टाचार को लेकर हमने मिलकर कई बातें कहीं थीं, लेकिन अब तक यह काम नहीं हुए है.

उन्होंने कहा कि मैं 11 अप्रैल को शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करूंगा. यह अनशन उन बातों को रखने और उन्हें करने को लेकर किया जाएगा. जो अब तक हमारी सरकार द्वारा नहीं हुईं.

यह भी पढ़ेंः 'इतना घमंड ठीक नहीं...', सचिन पायलट के ससुर फारूक अब्दुल्ला का CM गहलोत पर तंज

सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दो चिट्ठियां लिखी हैं और कहा है कि हमने और आपने जो आरोप लगाए थे, उनकी जांच करवाइए, मगर कुछ नहीं हुआ. सचिन पायलट अशोक गहलोत के आरोपों के वीडियो दिखा रहे हैं, जिसमें गहलोत ने वसुंधरा पर आरोप लगाए थे.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
नतांज परमाणु केंद्र पर हमले के ईरान ने बदले के लिए क्यों चुना डिमोना शहर? देखें एक और एक ग्यारह

ईरान द्वारा इजरायल के डिमोना शहर पर हमले ने युद्ध के समीकरण को बदल दिया है. ये बात खुद ईरान ने डिमोना शहर पर हमला करने के बाद कहा है. डिमोना शहर में इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु केंद्र है. ये हमला ईरान ने इजरायल पर नतांज परमाणु केंद्र पर हमले के बाद बदले के रूप में किया.

गैस-तेल संकट से निपटने की तैयारी... PM मोदी शाम को करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार अलर्ट

मिडिल ईस्ट में जंग थमते हुए नहीं दिख रहा है. दुनियाभर में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है. मोदी सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि उस जंग की आंच देश के घरों और कारखानों तक न पहुंचे. इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम को मीटिंग करेंगे.

अमेरिका से LPG सिलेंडर से लदा जहाज, रूस से पेट्रोल-डीजल... आज आई डबल गुड न्यूज

पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात बाधित होने के बीच भारत को ऊर्जा आपूर्ति में दोहरी अच्छी खबर मिली है. कर्नाटक के मंगलुरु में एक जहाज रूसी क्रूड ऑयल लेकर पहुंचा है, जबकि अमेरिका से LPG से लदा एक और जहाज सफलतापूर्वक डॉक हो गया.

Silver Price Crash: चांदी हफ्ते भर में क्रैश... 32000 रुपये हुई सस्ती, सोना ₹13000 फिसला

Gold-Silver Weekly Fall Update: सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह जोरदार गिरावट देखने को मिली है. चांदी करीब 32,000 रुपये, जबकि सोना 13,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा फिसला है. अपने हाई से अब 1 किलो चांदी 1.92 लाख रुपये सस्ती मिल रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने रचा इतिहास... 8931 दिन पूरे, बने देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,931 दिन पूरे कर भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बना लिया है. यह यह कार्यकाल उनके गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में बिताए गए समय को मिलाकर है. सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ दिया है.

आंखों देखी: मथुरा में उस सुबह ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत, अफवाह और बवाल की पूरी कहानी

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

डराने लगी महायुद्ध की भयावह तस्वीर... परमाणु प्लांट तक पहुंच गई बमबारी, रेडिएशन का बढ़ा खतरा

ईरान के देजफुल एयरबेस और इजरायल के डिमोना परमाणु प्लांट पर हमले से महायुद्ध की भयावह तस्वीर उभर कर सामने आई हैं. नतांज पर पांचवां हमला, फोर्डो, इस्फहान, पारचिन समेत कई न्यूक्लियर साइट्स तबाह किए गए हैं. रेडिएशन बड़ा खतरा मंडरा रहा है. अभी पारंपरिक युद्ध है, लेकिन परमाणु जंग का डर बढ़ गया.

मथुरा में अफवाहों से भड़का बवाल... फरसा वाले बाबा के बाद ड्राइवर की भी मौत, 13 गिरफ्तार, कई रडार पर

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

PM मोदी पर राहुल का तंज, तेहरान में ईद की नमाज, देखें 100 शहर 100 खबर

भारत पर ईरान युद्ध के बढ़ते असर को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, कहा कि चुनाव के बाद बढ़ेंगी तेल और गैस की कीमतें. अमेरिका और इजरायल हमले के बीच ईरान की राजधानी तेहरान में लोगों ने ईद की नमाज अदा की. इजरायली एयरस्ट्राइक के बावजूद मस्जिदों में हजारों श्रद्धालु आए.

'नजरदोष के नाम पर पिलाया नशीला पानी, फिर लाइट...' ढोंगी अशोक खरात को लेकर छात्रा की आपबीती

आस्था का फायदा उठाकर आरोपी अशोक खरात ने विश्वास जीतकर अपराध किया. धमकी और भय के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही. अब जांच एजेंसियां अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही हैं और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं.

VIDEO: मंडी में लैंडस्लाइड, भराकर गिरा पहाड़... कई घरों को कराया गया खाली

हिमाचल के मंडी जिले में लैंडस्लाइड हो गई और पहाड़ भरभराकर गिर गया. जिससे कई घरों पर खतरा मंडराने लगा है. प्रशासन ने एहतियातन कई घरों को खाली भी करा लिया है.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

उधर होर्मुज पर जंग तेज! इधर केंद्र सरकार का Plan-B एक्टिव, कहा- पेट्रोल-डीजल और LPG...

Hormuz Strait को लेकर दुनिया की टेंशन बढ़ गई है और भारत सरकार भी हालातों पर पैनी नजर रख रही है. इसके साथ ही सरकारी अधिकारी देश में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल और एलपीजी भंडार होने की बात कह रहे हैं.

पंजाब के व्यापारियों ने भगवंत मान सरकार पर जताया भरोसा, सरकारी खजाने में आए 111 करोड़

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

नवी मुंबई में DRI का एक्शन, 9.25 करोड़ का चीनी वॉकी-टॉकी जब्त

नवी मुंबई बंदरगाह पर डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई की है और 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की वॉकी-टॉकी और सेकंड हैंड हार्ड डिस्क बरामद किया है. मामले की पुलिस जांच कर रही है.

मिडिल ईस्ट संकट पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग, पेट्रोलियम-बिजली समेत इन मुद्दों पर चर्चा

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में है. प्रधानमंत्री आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में ऊर्जा, पेट्रोलियम, बिजली और उर्वरक क्षेत्रों की समीक्षा की गई. देश में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Iran War 23rd Day: परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंचा युद्ध, जगह-जगह हो रही भीषण तबाही

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस: फाइलों में 'हर घर जल', पर विदर्भ से बुंदेलखंड तक 'प्यासा' है भारत!

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

'होर्मुज के पास मार गिराया दुश्मन का F-15 फाइटर जेट', ईरान का बड़ा दावा

ईरानी मीडिया के अनुसार, दक्षिणी तट के पास एक F-15 fighter jet को मार गिराने का दावा किया गया है. इस साल अमेरिका को अब तक 17 सैन्य विमानों का नुकसान हुआ है, जिनमें 12 MQ-9 Reaper ड्रोन और 4 अन्य विमान शामिल हैं, जबकि एक F-35 fighter jet भी क्षतिग्रस्त हुआ.

PM मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है. उन्होंने भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया है और इस मामले में सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ दिया है.

असम में पुलिस के कमांडो कैंप पर ULFA(I) का हमला, चार जवान घायल

असम तिनसुकिया में रविवार को प्रतिबंधित संगठन उल्फा (I) ने पुलिस कमांडो कैंप पर हमला कर दिया. इस हमले में चार जवानों के घायल हो गए हैं. घायल जवानों को डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (AMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां एक की स्थिति गंभीर है.

सोना कस्टमर का, खेल उनका! नकली हॉलमार्क लगाकर गहने बदल देता था गैंग

जरा सी लापरवाही में आपका असली सोना भी बदल सकता है... उत्तराखंड के चमोली में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां शातिर गिरोह असली गहनों के बदले नकली ज्वेलरी देकर ठगी कर रहा था. पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पीएम मोदी के नए 'नेतृत्व' वाले रिकॉर्ड पर नेताओं ने दी बधाईं, देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

‘पुलिस नरम, हथेली गरम का सिस्टम...’, अखिलेश यादव ने गोरखपुर हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर बोला हमला

अखिलेश यादव ने एक साथ कई मोर्चों पर BJP को घेरा है. सिलेंडर चोरी, गोरखपुर की बदहाल कानून-व्यवस्था, लखनऊ का बर्बाद कॉरिडोर और बंगाल में चुनावी साजिश तक. और साथ ही ऐलान किया है कि अगर उनकी पार्टी चुनाव में जीतती है तो महिलाओं को बड़ी रकम हर साल देंगे.

सरकार प्रमुख के रूप में पीेएम मोदी ने हासिल की नई उपलब्धि, इस नेता का तोड़ा रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम पद संभालते हुए 8 हजार 931 दिन पूरे कर लिए है. पीएम मोदी ने सरकार प्रमुख के रूप में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड सिक्किम के मुख्समंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग के नाम था. इस कामयाबी के लिए सीएम योदी समेत की बड़े नेताओं ने पीेम मोदी को बधाई भी दी.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us