Clove or Laung Benefits: दिन में दो लौंग खाने से मजबूत होती है इम्यूनिटी, जानिए और भी फायदे
AajTak
भारतीय रसोई में पाया जाने वाला लौंग अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है. लौंग की कलियां, इसके सदाबहार पौधे के फूलों की सूखी कलियां होती हैं. खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ यह अद्भुत मसाला कई स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा हुआ है.
भारतीय रसोई में पाया जाने वाला लौंग अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है. लौंग खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ यह अद्भुत मसाला कई स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा हुआ है. वर्षों से आयुर्वेद में लौंग और इसके तेल का इस्तेमाल दवाई के तौर पर किया जाता है. एक्सपर्ट के अनुसार, प्रतिदिन 2 लौंग का सेवन स्वास्थ्य से जुड़ीं कई परेशानियों को ठीक करने में मदद करता है. आइए जानते हैं रोजाना 2 लौंग का सेवन सेहत के लिहाज से कितना फायदेमंद साबित हो सकता है. लौंग को प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बेहद असरदार माना गया है. लौंग का सेवन सफेद रक्त कोशिकाओं (WBC) के निर्माण में सहायता करता है, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं. लौंग में विटामिन सी भी पाया जाता है. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है. लौंग में एनाल्जेसिक कॉम्पोनेंट होते हैं. यह दांत के आस-पास की सूजन को कम करके दर्द में आराम देते हैं. इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो दांतों में संक्रमण को फैलने से रोकते हैं. अगर आपके दांतों में दर्द है तो दर्द वाली जगह पर लौंग रखने से दर्द में आराम मिलता है. इसके अलावा, 2 लौंग चबा भी सकते हैं. इससे दर्द में आराम मिलेगा और दांत मजबूत बनेंगे.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











