
'Closed' के बाद भी खाना परोसने की जिद पर अड़े बदमाशों का रेस्टोरेंट स्टाफ पर हमला, 5 गिरफ्तार
AajTak
जरा सी बात पर आरोपी इतना भड़के कि रेस्टोरेंट के कर्मचारियों पर हमला कर दिया. डीसीपी साउथ ईस्ट बेंगलुरु ने जानकारी दी कि शराब के नशे में धुत इन बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जांच में हुई इनकी पहचान के आधार पर अब तक 5 गिरफ्तारियां हुई हैं. मामले में आगे की जांच की जा रही है.
बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में मामूली सी बात पर गंभीर विवाद हो गया. यहां कुछ लोगों ने रेस्तरां के कर्मचारियों पर हमला कर दिया. दरअसल कुछ लोगों का एक ग्रुप देर रात 11.20 बजे रेस्टोरेंट पहुंचा और रेस्टोरेंट स्टाफ से खाना परोसने को कहा.
यहां स्टाफ ने कहा कि वे आखिरी ऑर्डर ले चुके हैं, रेस्टोरेंट क्लोज हो गया है और अब खाना नहीं परोसा जा सकता. इसपर आरोपी इतना भड़के कि कर्मचारियों पर हमला कर दिया. डीसीपी साउथ ईस्ट बेंगलुरु ने जानकारी दी कि शराब के नशे में धुत इन बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जांच में हुई इनकी पहचान के आधार पर अब तक 5 गिरफ्तारियां हुई हैं. मामले में आगे की जांच की जा रही है. सामने आए घटना के वीडियो में बड़ी संख्या में बदमाश रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं.
गौरतलब है कि मामलू बात कर आपा खो देने और हमले का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे मामले आते रहे हैं. इसी माह महाराष्ट्र में पुणे के एक होटल में मामूली बात पर वेटर की नृशंस हत्या का मामला सामने आया था. पुलिस ने बताया कि पिंपल सौदागर इलाके के एक होटल में वेटर के रूप में काम करने वाले 19 वर्षीय व्यक्ति को दो ग्राहकों ने हमला कर मार डाला. हत्या के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं. 16 नवंबर को देर रात हुई इस घटना में होटल के दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए. कथित तौर पर शराब के नशे में धुत आरोपी मटन सूप में चावल पाकर भड़क गए और होटल कर्मचारियों पर हमला कर दिया. असिस्टेंट पुलिस इंसपेक्टर दिलीप पवार ने बताया कि वेटर मंगेश पोस्टे की सिर में चोट लगने से मौत हो गई. आरोपियों में से एक की पहचान विजय वाघिरे के रूप में हुई है, जबकि दूसरे हमलावर का नाम ज्ञात नहीं है. उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










